रविवार दिल्ली नेटवर्क
नई दिल्ली : दर्शकों को बेहतरीन और विविधता से भरपूर कंटेंट देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए, प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म आर्या डिजिटल ओटीटी (Aaryaa Digital OTT) ने अपने लाइव टीवी चैनल पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। अब इस प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय पंजाबी न्यूज़ चैनल “टुडे 24 पंजाब” की लाइव स्ट्रीमिंग भी शुरू हो गई है।
प्लेटफॉर्म पर पहले से ही गीत-संगीत, मनोरंजन, धार्मिक और समाचार श्रेणियों के दर्जनों लाइव टीवी चैनल्स सफलतापूर्वक प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें अब “टुडे 24 पंजाब” का नाम भी जुड़ गया है।
एक ही सब्सक्रिप्शन में मनोरंजन और खबरें
आर्या डिजिटल ओटीटी लगातार अपने दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहा है। प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बेहद न्यूनतम सब्सक्रिप्शन शुल्क पर दर्शक न केवल बेहतरीन फिल्में और ओरिजिनल वेब सीरीज का आनंद ले सकते हैं, बल्कि लाइव टीवी चैनल्स की स्ट्रीमिंग की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। यानी दर्शकों को मनोरंजन और देश-दुनिया की खबरों के लिए अलग-अलग खर्च करने की जरूरत नहीं है, बल्कि एक ही सब्सक्रिप्शन में सब कुछ उपलब्ध है।
मैनेजिंग डायरेक्टर का बयान
इस नए जुड़ाव पर खुशी जताते हुए आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने कहा: “टुडे 24 पंजाब के जुड़ने से आर्या डिजिटल परिवार का दायरा और बढ़ा है। हम मनोरंजन और समाचार जगत के अन्य प्रतिष्ठित चैनल्स का भी अपने प्लेटफॉर्म पर स्वागत करते हैं। आर्या डिजिटल ओटीटी के साथ जुड़ने से चैनलों की पहुंच सीधे तौर पर हमारे लाखों सक्रिय दर्शकों तक होगी, जिससे दोनों पक्षों को लाभ मिलेगा।”
5 लाख से अधिक डाउनलोड का आंकड़ा पार
गौरतलब है कि आर्या डिजिटल ओटीटी ने बेहद कम समय में दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पैठ बना ली है। प्लेटफॉर्म 5 लाख से अधिक डाउनलोड का आंकड़ा पार कर चुका है और इसके यूजर बेस में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। नए रीजनल चैनल्स के जुड़ने से आने वाले दिनों में इसकी लोकप्रियता और बढ़ने की उम्मीद है।





