पहली नजर द्वारा आयोजित सुरों के सरताज़ सीजन -3 में सम्मानित हुए युवा कवि डॉ. राजीव डोगरा

Young poet Dr. Rajiv Dogra was honored in Suron Ke Sartaz Season 3 organized by Pehali Nazar

रविवार दिल्ली नेटवर्क

कांगड़ा : पहली नजर डिजिटल अखबार व वेब टीवी द्वारा आयोजित सुरों के सरताज सीजन-3 में युवा कवि लेखक व हिंदी अध्यापक डॉ राजीव डोगरा को साहित्य,शिक्षा और शिक्षण में बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

उनको यह सम्मान कृषि उपज मंडी समिति जिला कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, पहली नजर के प्रबंध निदेशक राकेश कथूरिया और गौरव कथूरिया के कर कमल से प्राप्त हुआ।इस कार्यक्रम में हिमाचल की जानी मानी हस्तियां ने शिरकत की।डॉ.राजीव डोगरा जो कि वर्तमान समय राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में हिंदी अध्यापक के रूप में कार्यरत है जो जितने सक्रिय साहित्य में स्वयं है उतना ही अपने छात्रों को आगे लेकर आते है। इसी कारण राजीव डोगरा को उनकी साहित्यिक व शैक्षणिक उपलब्धियां के लिए देश-विदेश से सैकड़ो पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।