आरईसी स्वच्छता इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता खेल भावना और स्वच्छता को प्रोत्साहित करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

The REC Swachhata Inter-School Cricket Tournament concluded successfully, promoting sportsmanship and cleanliness

गुरुग्राम : आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न सीपीएसई और बड़ी एनबीएफसी है, ने देश भर में स्वच्छता ही सेवा 2026 कैंपेन के तहत गुरु द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स एकेडमी क्रिकेट ग्राउंड, सेक्टर 82, गुरुग्राम में आयोजित आरईसी स्वच्छता इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक खत्म किया। दो दिवसीय लेदर-बॉल टी10 टूर्नामेंट ने गुरुग्राम के आठ स्कूलों की युवा खेल प्रतिभाओं को एक मंच पर एकत्र किया, और खेल भावना, टीम वर्क, अनुशासन तथा स्वच्छता के मूल्यों को बढ़ावा मिला।

इस टूर्नामेंट का आयोजन आरईसी के स्पोर्ट्स एंड वेलनेस क्लब ‘उड़ान’ ने किया था, जो समुदाय से जुड़ने की आरईसी की प्रतिबद्धता और ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के लक्ष्यों के अनुसार था। इस पहल ने क्रिकेट के मैदान को युवा विद्यार्थियों के लिए आपसी जिम्मेदारी, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सामाजिक जागरूकता के मूल्य सीखने का एक जरिया बना दिया।

इस टूर्नामेंट में कुल आठ स्कूलों ने भाग लिया, जिनमें एमिटी इंटरनेशनल स्कूल-43, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14, रमन मुंजाल विद्या मंदिर, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल-46, समर फील्ड स्कूल, ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल सेक्टर-10, सनसिटी स्कूल और प्रेसिडियम स्कूल शामिल हैं। दो दिनों तक नॉकआउट प्रारूप में मैच खेले गए, और विजेता टीमें अंतिम दौर में आगे बढ़ीं।

टूर्नामेंट का अंत समर फील्ड स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 के बीच एक रोमांचक फाइनल मैच के साथ हुआ, जिसमें समर फील्ड स्कूल चैंपियन बना। इस आयोजन में छात्रों, शिक्षकों और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो युवा विद्यार्थियों में सामुदायिक सहभागिता की बढ़ती भावना को दशर्ता है।

टूर्नामेंट का सफल आयोजन आरईसी के युवाओं के विकास को बढ़ावा देने, खेलों के ज़रिए सेहत को बढ़ावा और एक साफ़ और सेहतमंद भारत के लिए मिलकर काम करने को प्रेरित करने वाले राष्ट्रीय अभियानों में अहम योगदान देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आरईसी स्वच्छता इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट जैसी पहलों के ज़रिए, आरईसी युवाओं को टीमवर्क, ज़िम्मेदारी और सतत सामुदायिक विकास के आदर्शों को अपनाते हुए ज़रूरी जीवन कौशल सीखने के अवसर दे रहा है।