मुंबई (अनिल बेदाग) : अपनी बेबाक शख्सियत, बोल्ड अंदाज और वायरल मौजूदगी से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री और रियलिटी टीवी स्टार खुशी मुखर्जी एक बार फिर चर्चा में हैं। इंडस्ट्री में चल रही खबरों के मुताबिक, उन्हें आगामी रियलिटी शो ‘Rise & Fall’ के लिए संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक न तो खुशी और न ही शो के मेकर्स की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि हुई है।
खुशी का नाम सामने आते ही रियलिटी शो के फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। अपनी बेबाक राय रखने और विवादों से न घबराने वाली खुशी अगर शो का हिस्सा बनती हैं, तो गेम में रणनीति, बदलते रिश्तों और पावर गेम के साथ मनोरंजन का हाई-वोल्टेज डोज देखने को मिल सकता है।
रियलिटी टीवी की दुनिया से खुशी का पुराना नाता रहा है और वह पहले भी अपने अलग अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच चुकी हैं। ऐसे में ‘Rise & Fall’ में उनकी संभावित एंट्री शो की सबसे चर्चित कास्टिंग में से एक साबित हो सकती है। फिलहाल आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। अगर खबर सच निकली, तो सवाल यही है—खुशी बनेंगी शो की रूलर, मास्टर स्ट्रैटेजिस्ट या सबसे बड़ी डिसरप्टर?





