गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने माइक्रो-ड्रामा की दुनिया में रखा कदम; इंस्टाग्राम पर शुरू की 8 कड़ियों वाली सीरीज – आधुनिक परिवारों की जिंदगी को करीब से दिखाने की कोशिश

Godrej Enterprises Group enters the world of micro-drama; 8 episode series started on Instagram - an attempt to show the life of modern families closely

रविवार दिल्ली नेटवर्क

एक नया घर, परिवार का मिलना-जुलना और इसके बीच होने वाली हर बात। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने इंस्टाग्राम पर 8 एपिसोड्स वाली एक माइक्रो-ड्रामा सीरीज शुरू की है, जिसमें आधुनिक पारिवारिक जिंदगी की हकीकत को दिखाते हुए अपने कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को पेश किया गया है।

मुंबई, 23 अक्टूबर, 2026: घर वह जगह है, जहां जिंदगी अपने अलग-अलग रंग दिखाती है। यहीं परिवार बढ़ते हैं, पुराने रिश्ते फिर जुड़ते हैं, अचानक कई तरह की बातचीत शुरू होती है और नई यादें बनती हैं। 129 साल से भी अधिक समय से गोदरेज भारतीय घरों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा रहा है। अब ब्रांड नई पीढ़ी के साथ अपने इस रिश्ते को एक नए अंदाज में आगे बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में उसने माइक्रो-ड्रामा की दुनिया में कदम रखा है। ‘2nd Gen Kumars’ नाम की यह आठ कड़ियों वाली सीरीज इंस्टाग्राम पर दिखाई जा रही है, जिसमें आज के भारतीय परिवारों की जिंदगी को करीब से दिखाया गया है।

इस सीरीज में श्रेया गुप्तो, नमन अरोड़ा, रुशद राणा और एकावली खन्ना सहित कई कलाकार नजर आएंगे। कहानी की शुरुआत 30 वर्षीय तारा से होती है, जो हांगकांग से मुंबई लौटती है और अपने नए घर में अपने चचेरे-ममेरे भाई-बहनों का स्वागत करती है। नए घर में प्रवेश का यह जश्न जल्द ही एक अलग ही मोड़ ले लेता है। हंसी-मजाक, बचपन की यादों और परिवार के सदस्यों के बीच होने वाली परिचित नोकझोंक के पीछे भाई-बहनों की आपसी तुलना, पुराने मतभेद और मुश्किल फैसलों की कहानियां छिपी हैं। लगभग दो-दो मिनट की हर कड़ी में परिवार का यह मिलन एक ऐसी कहानी बन जाता है, जो बड़े होने, एक-दूसरे से दूर होने और इस सवाल को सामने लाती है कि क्या परिवार के रिश्ते उन अलग-अलग जिंदगियों के बीच भी कायम रह सकते हैं, जिन्हें हर सदस्य ने अपने लिए बनाया है।

यह नया घर सिर्फ एक बैकड्रॉप (पृष्ठभूमि) नहीं है। यह वह जगह है जहाँ कहानी के कई पहलू आपस में मिलते हैं, और जहाँ गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप (GEG) के कंज्यूमर प्रोडक्ट्स किरदारों की जिंदगी का एक सहज हिस्सा बन जाते हैं—बिना किसी दिखावे के उन पलों को खास बनाते हुए।

एक डिजिटल लॉक मुख्य दरवाजे से परिवार का स्वागत करता है। एक सोफा, कजिन्स को पुरानी आदतों में लौटने की जगह देता है। एक होम लॉकर बातचीत का जरिया बनता है कि जिंदगी में किन चीजों को संभालकर रखना सबसे जरूरी है, वहीं घरेलू उपकरण उन रोजमर्रा के कामों में साथ निभाते हैं जो सबको एक साथ लाते हैं।

ब्रांड की कहानी कहने का नया अंदाज: सिर्फ घरों के सामान से लोगों की जिंदगी में एक खास जगह तक

इस लॉन्च पर बात करते हुए, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के हेड – ब्रांड एंड स्ट्रैटेजिक इनसाइट्स, सुमीत भोजानी ने कहा: “आज की भारतीय जीवनशैली दिलचस्प कहानियों से भरी है—हम अपनी जगह कैसे साझा करते हैं, रिश्ते कैसे निभाते हैं, अपनी उम्मीदों में संतुलन कैसे बनाते हैं और लगातार यह तय करते हैं कि हमारे लिए ‘घर’ के क्या मायने हैं। अपने पहले माइक्रो-ड्रामा ‘2nd Gen Kumars’ के जरिए, हम इन कहानियों को एक आधुनिक, रोचक और सीधे दिल को छूने वाले अंदाज में पेश करना चाहते हैं। यह पहला मौका भी है जब हमारे डिजिटल लॉक्स, होम लॉकर्स, फर्नीचर और होम अप्लायंसेज एक ही कंटेंट में साथ नजर आ रहे हैं। गोदरेज हमेशा से आधुनिक भारतीय घरों का हिस्सा रहा है और जिंदगी के अहम पलों को संवारता आया है। हमारे लिए यह कहानी कहने के नए तरीकों को आजमाने का मौका है, जो आज के ग्राहकों की जिंदगी को दर्शाता है और उनके साथ एक गहरा, अर्थपूर्ण रिश्ता जोड़ता है।”

भारतीय घरों में 129 साल का सफर, अब कहानियां सुनाने का नया अंदाज

मनोरंजन देखने-सुनने का तरीका तेजी से डिजिटल और मोबाइल पर केंद्रित हो रहा है। ऐसे में माइक्रो-ड्रामा ब्रांडों को ऐसी कहानियों के जरिये लोगों से जुड़ने का नया अवसर देता है, जिनसे दर्शक खुद को जोड़ पाते हैं और जिन्हें दोबारा देखना चाहते हैं। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के लिए यह उपभोक्ताओं से जुड़ी कहानियां पेश करने की दिशा में एक नया अध्याय है। इसके जरिये वह ऐसे फॉर्मेट में नई पीढ़ी तक पहुंच रहा है, जो अपनी पसंद और जरूरतों के हिसाब से अपने घरों को नया रूप दे रही है।

‘2nd Gen Kumars’ के साथ लॉक्स, सिक्योरिटी सॉल्यूशंस, इंटेरियो बाय गोदरेज और अप्लायंसेज पहली बार एक ही कंटेंट फॉर्मेट में साथ आए हैं। इस तरह ग्रुप के अलग-अलग उपभोक्ता कारोबार को आधुनिक भारतीय पारिवारिक जीवन की एक ऐसी कहानी में पिरोया गया है, जिससे दर्शक आसानी से जुड़ सकते हैं।