बैड बॉय अंदाज में विक्की कौशल, ‘लव एंड वॉर’ के फर्स्ट लुक ने बढ़ाया रोमांच

Vicky Kaushal in a 'bad boy' avatar; 'Love & War' first look amps up the excitement

मुंबई (अनिल बेदाग): संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ लगातार दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब विक्की कौशल का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पोस्टर में विक्की का रफ, इंटेंस और रेट्रो अंदाज दर्शकों को खासा आकर्षित कर रहा है।

पोस्टर सामने आते ही फैंस ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करनी शुरू कर दीं। एक यूजर ने लिखा, “सबसे आखिर के लिए सबसे बेहतरीन रखा था।” वहीं एक अन्य फैन ने विक्की की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ करते हुए कहा कि वह “पूरे फ्रेम पर छा जाते हैं।” एक पोस्ट में उनके नए अवतार को “विक्की का बैड बॉय दौर” बताया गया।

पोस्टर के रेट्रो ट्रीटमेंट और उसमें नजर आ रही कच्ची ऊर्जा ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है। रणबीर, आलिया और विक्की के तीनों फर्स्ट लुक फिल्म की अलग-अलग दुनिया और किरदारों की झलक देते हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और हिंदी, तमिल व तेलुगु भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचेगी।