दीपक कुमार त्यागी
दिनेश कुमार गोयल की मेहनत व चुनाव प्रबंधन से मेरठ-सहारनपुर एमएलसी स्नातक सीट पर भाजपा को मिली जीत
गाजियाबाद : मेरठ-सहारनपुर एमएलसी स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश कुमार गोयल पुनः चुनाव जीत गये हैं। इस बार भी भाजपा के दिनेश कुमार गोयल ने प्रचंड बहुमत लगभग 12855 वोटों से सपा प्रत्याशी को हराकर के जीत हासिल की। अपनी पुनः प्रचंड जीत पर दिनेश कुमार गोयल ने पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयों और जनता का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। चुनाव जीतने के बाद से ही दिनेश कुमार गोयल व उनके बेटे अक्षत गोयल को बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया।





