‘रामायण’ के लिए यश का मास्टरस्ट्रोक! अब कर्नाटक में रिलीज की कमान संभालेगी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस

Yash's masterstroke for 'Ramayana'! Now Monster Mind Creations will take charge of the release in Karnataka

मुंबई (अनिल बेदाग): भारतीय सिनेमा की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है। फिल्म में रावण की भूमिका निभाने वाले रॉकिंग स्टार यश अब अभिनय के साथ-साथ बिजनेस के मोर्चे पर भी अपनी ताकत दिखाने जा रहे हैं। उनकी कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस का डिस्ट्रीब्यूशन विंग कर्नाटक में फिल्म की रिलीज की जिम्मेदारी संभालेगा।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह भव्य सिनेमाई गाथा दो हिस्सों में दर्शकों के सामने आएगी। यश का यह कदम उनकी कंपनी के विस्तार के साथ फिल्म को दक्षिण भारतीय बाजार में मजबूती से पहुंचाने की रणनीति का अहम हिस्सा है। फिल्म के वितरण की जिम्मेदारियां भी बड़े नामों के बीच बंटी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोनी पिक्चर्स, उत्तर भारत में धर्मा प्रोडक्शंस, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दिल राजू, तमिलनाडु में थिंक स्टूडियोज और केरल में E4 एंटरटेनमेंट मोर्चा संभालेंगे।

अब कर्नाटक में यश की कंपनी की भागीदारी ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। ‘रामायण’ की भव्यता और दमदार कलाकारों के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि यश की यह नई भूमिका फिल्म की पहुंच को कितना विस्तार देती है।