आर.के.जी. ग्लोबल स्कूल में छात्र परिषद के नवनिर्वाचित छात्र-नेताओं के सम्मान हेतु इन्वेस्टिचर सेरेमनी का हुआ आयोजन

An investiture ceremony was organized at R.K.G. Global School to honor the newly elected student leaders of the student council

दीपक कुमार त्यागी

गाजियाबाद : आर.के.जी. ग्लोबल स्कूल, राजनगर, गाज़ियाबाद में छात्र परिषद के नवनिर्वाचित छात्र-नेताओं के सम्मान हेतु इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन विद्यालय प्रांगण में अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन वाइस चेयरवुमेन आँचल गोयल एवं डायरेक्टर प्रिंसिपल कैप्टन डाॅ• दिनिशा भारद्वाज सिंह ने संपन्न की । तत्पश्चात दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम को औपचारिक रूप से प्रारंभ किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुति के उपरांत नवनिर्वाचित छात्र-नेताओं को मंच पर आमंत्रित किया गया। उन्हें उनके-अपने नेतृत्व पदों के अनुसार बैज प्रदान किए गए। इसके पश्चात विभिन्न सदनों (हाउस) के पदाधिकारियों, हेड बॉय एवं हेड गर्ल को उनके दायित्वों के प्रतीक स्वरूप ध्वज सौंपे गए। ध्वज ग्रहण करने के बाद सभी छात्र-नेताओं ने अनुशासित रूप से मार्च पास्ट किया। इसके पश्चात संगीत अध्यापक एवं विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक बैंड प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया। इसके बाद सभी छात्र-नेताओं को पुनः मंच पर बुलाया गया, जहाँ उन्होंने अपने कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों के निर्वहन हेतु शपथ ग्रहण किया। शपथ के उपरांत एक बार पुनः मार्च पास्ट का आयोजन किया गया।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी छात्र-नेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें ईमानदारी, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा-भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उनके प्रेरणादायी संबोधन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं टीम भावना के विकास हेतु एक अत्यंत प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय आयोजन सिद्ध हुआ। सुविचार: सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते। आप सभी विद्यार्थी अपने सपनों को मेहनत, लगन और ईमानदारी से साकार करें। उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ।