रविवार दिल्ली नेटवर्क
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का गाजियाबाद शहर विधायक संजीव शर्मा के सिद्धार्थ विहार में स्थित आवास पर स्नेहिल आगमन हुआ।
इस अवसर पर गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग भी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आगमन से परिवारजनों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि “उपमुख्यमंत्री का हमारे आवास पर आगमन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करता है।





