भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच देने की पहल, NMACC और American Express साथ आए
मुंबई/नई दिल्ली (अनिल बेदाग): कला, संस्कृति, मनोरंजन और हॉस्पिटैलिटी के अनुभवों को और खास बनाने की दिशा में अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कोर्प., इंडिया और नीता मुकेश अम्बानी कल्चरल सेंटर (NMACC) ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग के तहत पात्र अमेरिकन एक्सप्रेस इंडिया कार्ड मेंबर्स को NMACC में चुनिंदा सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अनुभवों तक विशेष पहुंच मिलेगी।
अमेरिकन एक्सप्रेस इस साझेदारी में प्रेफेर्रेड पेमेंट्स पार्टनर के रूप में कार्ड सदस्यों को प्री-सेल और चुनिंदा प्रस्तुतियों में कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस, विशेष डाइनिंग बेनिफिट्स, प्रीमियम सेवाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने के अवसर प्रदान करेगा।
अमेरिकन एक्सप्रेस इंडिया के सीईओ और कंट्री मैनेजर संजय खन्ना ने कहा, “भारत की कला और संस्कृति की विरासत असाधारण है। NMACC ने इसे दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के साथ वैश्विक अनुभवों को भारत तक पहुंचाने का शानदार मंच बनाया है।”
वहीं, जिओ वर्ल्ड सेंटर के सीईओ देवेंद्र भरमा ने कहा, “भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत का उत्सव मनाने और भारत व दुनिया के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए यह साझेदारी स्वाभाविक कदम है।” यह सहयोग दोनों संस्थाओं के उस साझा दृष्टिकोण को मजबूत करता है, जिसमें संस्कृति के जरिए लोगों को जोड़ते हुए दर्शकों को यादगार और विशिष्ट अनुभव उपलब्ध कराना शामिल है।





