क्रिकेट – दिल्ली प्रीमियर लीग में सेंट्रल दिल्ली क्वींस की धमाकेदार जीत

Cricket – Central Delhi Queens' resounding victory in the Delhi Premier League

शशांक त्यागी

टॉप टीम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को रोमांचक मुकाबले में 3 रन से हरा कर जीत अपने नाम की

नई दिल्ली : दिल्ली प्रीमियर लीग में 27 अगस्त 2026, गुरुवार को सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूल की शीर्ष टीम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को बेहद रोमांचक मुकाबले में 3 रन से हराकर बड़ी और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत दर्ज की।

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने निर्धारित 20 ओवर में 125/7 रन बनाए। टीम की पारी में मोनिका ने 47 रन (42 गेंद) और आरुषि गोयल 22 रन दीक्षा शर्मा 16 रन बनाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वहीं 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम ने पूरे 20 ओवर में 122/5 रन बनाए, जिसमे कप्तान आयुषी सोनी 51 रन और शिवि शर्मा 31 रन का योगदान दिया सेंट्रल दिल्ली क्वींस की गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों ने दबाव के क्षणों में शानदार संयम दिखाते हुए विपक्षी टीम को लक्ष्य से 3 रन दूर रोक दिया।

सेंट्रल दिल्ली क्वींस की ओर से विकेट लेते हुए मैच का रुख बदल दिया। जिसमे सुमिती सोनी ने 4 ओवर में 15 रन देकर 1 सफलता, निधि महतो 4 ओवर में 19 रन देकर 1 सफलता और दीक्षा शर्मा ने 24 रन देकर एक सफलता अर्जित की टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

यह जीत सेंट्रल दिल्ली क्वींस के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि टीम ने पूल की शीर्ष टीम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ दबाव भरे मुकाबले में शानदार मानसिक मजबूती और टीमवर्क का प्रदर्शन किया। सेंट्रल दिल्ली क्वींस की यह जीत टीम के बढ़ते आत्मविश्वास और प्रतियोगिता में मजबूत दावेदारी का स्पष्ट संकेत है। आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले में क्वींस ने साबित किया कि बड़े लक्ष्य से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है दबाव में सही फैसले लेना और आखिरी क्षण तक मुकाबला करना।