रविवार दिल्ली नेटवर्क
गाजियाबाद : त्यागी समाज के लोगों को निरंतर निशाना बनाया जा रहा है, जो दुखद है। चिराग त्यागी के बाद में अब हापुड़ जनपद गौरव त्यागी हत्याकांड पुलिस प्रशासन की बड़ी विफलता है। अपराध मुक्त प्रदेश केवल चुनावी घोषणा पत्र तक सीमित रह गया है, आखिर कब तक समाज के होनहार युवाओं के घटित दर्दनाक खबरें सुनने को मिलती रहेंगी। जिस तरह से समाज के एक युवक गौरव त्यागी की हापुड़ में पीट-पीटकर हत्या किए जाने की खबर सामने आई है। यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। किसी की जान लेना कोई मामूली बात नहीं है। परिवार को न्याय और दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जरूरत है। मेरी प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई जल्द सुनिश्चित की जाए। सरकार के द्वारा एनकाउंटर जैसी जानलेवा कार्यवाही के बावजूद अपराधी आज तक भी खौफ जदा नहीं हो पाये हैं, हद तो तब होती हैं जब ऐसी घटनाओं को सरेआम अंजाम दिया जाता है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं गौरव त्यागी परिवार के साथ हैं और मेरी मांग है कि सरकार शीघ्र अति शीघ्र पीड़ित परिवार को न्याय देने के लिए ठोस कदम उठाए। मैं दिवंगत युवा पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।





