मुंबई (अनिल बेदाग): विनिर्माण क्षेत्र से जुड़ी कंपनी जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस लिमिटेड अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 15 अक्टूबर 2026 को निवेशकों के लिए खोलने जा रही है। कंपनी ने प्रति शेयर 143 रुपये से 151 रुपये का मूल्य दायरा निर्धारित किया है। इस निर्गम में निवेशक 19 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे, जबकि बड़े संस्थागत निवेशकों के लिए बोली की तारीख 14 अक्टूबर तय की गई है।
इस आईपीओ के तहत कंपनी 2,830 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करेगी। इसके अतिरिक्त, मौजूदा शेयरधारक बिक्री प्रस्ताव के माध्यम से 14,45,25,036 शेयर बेचेंगे। इस प्रकार नए शेयरों के निर्गम और मौजूदा शेयरों की बिक्री को मिलाकर सार्वजनिक निर्गम पेश किया जाएगा।





