टीएमयू की एक्सपर्ट डॉ. रुचि कांत को यूपी हेल्थकेयर काउंसिल में मिली बड़ी जिम्मेदारी

TMU expert Dr. Ruchi Kant gets big responsibility in UP Healthcare Council

रविवार दिल्ली नेटवर्क

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थ साइंसेज में मेडिकल लैब साइंस विभाग की एचओडी डॉ. रूचि कांत को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सीनियर फैकल्टी डॉ. रुचि कांत को उत्तर प्रदेश स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल की ओर से गठित आरसी-1ः मेडिकल लैबोरेट्री साइंस कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। काउंसिल की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में उन्हें इस महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय समिति का नेतृत्व सौंपा गया है। उत्तर प्रदेश में एलाइड एंड हेल्थकेयर शिक्षा और व्यावसायिक मानकों को व्यवस्थित और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से काउंसिल ने विभिन्न विषयों के लिए विषयगत समितियों का गठन किया है। इसी कड़ी में मेडिकल लैबोरेट्री साइंस क्षेत्र के लिए गठित आरसी-1 समिति का नेतृत्व डॉ. रुचि कांत करेंगी। डॉ. रुचि कांत का कार्य एनसीएएचपी की ओर से मेडिकल लैबोरेट्री साइंस के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर, सिलेबस, फैकल्टीज़ आदि के मानकों का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन कराना है।

उल्लेखनीय है, इस समिति में देश और प्रदेश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के अनुभवी विशेषज्ञों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने उम्मीद जताई, डॉ. रुचि कांत के नेतृत्व में यह समिति एलाइड हेल्थकेयर एजुकेशन में गुणवत्ता, मानकीकरण और अकादमिक उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में प्रशिक्षित एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स की बढ़ती भूमिका के बीच यह नियुक्ति टीएमयू ही नहीं, बल्कि मुरादाबाद के शैक्षणिक जगत के लिए भी गौरव का विषय है। राज्य स्तरीय विषय विशेषज्ञ समिति की अध्यक्षता मिलना डॉ. रुचि कांत की अकादमिक भूमिका और विषयगत विशेषज्ञता की मुहर लगाता है। साथ ही यह दायित्व एलाइड एंड हेल्थकेयर एजुकेशन के क्षेत्र में टीएमयू की बढ़ती साख को भी दर्शाता है। उल्लेखनीय है, डॉ. रूचि कांत टीएमयू में ज्वाइन करने से पूर्व इथोपिया की सरकारी यूनिवर्सिटी में नौ साल अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।