टीएमयू के डॉ. मधुसूदन चक्रबर्ती की फिजिकल एजुकेशन एंड वैल बीइंग पाठ्य पुस्तक प्रकाशित

TMU's Dr. Madhusudan Chakraborty's textbook on Physical Education and Well-being published

रविवार दिल्ली नेटवर्क

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की फैकल्टी डॉ. मधुसूदन चक्रबर्ती की झोली में बड़ी उपलब्धि आई है। डॉ. मधुसूदन ने सीबीएसई के संशोधित पाठ्यक्रम के अनुरूप कक्षा 9 के स्टुडेंट्स के लिए- फिजिकल एजुकेशन एंड वैल बीइंग पाठ्य पुस्तक प्रकाशित हुई है। पुस्तक को आठ प्रमुख इकाइयों में व्यवस्थित किया गया है। डवलपमेंट ऑफ फिजिकल कल्चर इन इंडिया के तहत भारत में शारीरिक शिक्षा, खेलों के विकास, इतिहास, शारीरिक साक्षरता और शारीरिक शिक्षा में करियर की संभावनाओं को शामिल किया गया है। हेल्थ, फिटनेस एंड वेलनेस में स्वास्थ्य, शारीरिक फिटनेस, वेलनेस, स्वास्थ्य, कौशल संबंधी फिटनेस के घटक, प्राथमिक उपचार, बेसिक लाइफ सपोर्ट-बीएलएस और सीपीआर जैसे महत्वपूर्ण जीवनोपयोगी विषयों को प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक की साइंसेज़ एंड स्पोर्ट्स इकाई स्टुडेंट्स को मानव शरीर की विभिन्न प्रणालियों, कंकाल, मांसपेशीय प्रणाली, परिसंचरण और श्वसन प्रणाली, वृद्धि एवम् विकास की मूलभूत जानकारी प्रदान करती है। टेक्नोलॉजी इंटिग्रेशन में खेलों में आधुनिक तकनीक, डिजिटल साक्षरता, डेटा हैंडलिंग, खेल प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं में वियरेबल टेक्नोलॉजी के उपयोग को शामिल किया गया है।

इसके अतिरिक्त स्पोर्ट्स फॉर ऑल अध्याय में समावेशी शारीरिक शिक्षा, दिव्यांगता, महिलाओं की खेलों में भागीदारी, मास्टर एथलेटिक्स, सामुदायिक खेल, खेलो इंडिया मूवमेंट, फिट इंडिया सरीखे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला गया है। ओलंपिक मूवमेंट में ओलंपिकवाद, ओलंपिक मूल्य, प्राचीन और आधुनिक ओलंपिक, ओलंपिक के प्रतीक, ध्वज, आदर्श वाक्य और शपथ से संबंधित जानकारी दी गई है। पुस्तक में योग को भी विशेष महत्व दिया गया है। इस इकाई में समग्र स्वास्थ्य एवम् कल्याण, किशोरावस्था और हार्माेनल संतुलन, स्मरण शक्ति एवम् एकाग्रता, इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास, नेतृत्व, जिम्मेदारी, रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन सरीखे विषयों को योग के जरिए समझाया गया है। अंतिम प्रमुख इकाई स्पोर्ट्स में हॉकी, बास्केटबॉल, जूडो, कुश्ती, कलारीपयट्टू, थांग-टा, गटका, मल्लखंभ, तैराकी, तीरंदाजी, ताइक्वांडो, क्रिकेट, जिम्नास्टिक, योगासन समेत विभिन्न खेलों को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है, डॉ. मधुसूदन चक्रबर्ती लगभग 10 वर्षों से अध्यापन कार्य से जुड़े हुए हैं। शारीरिक शिक्षा विषय में कक्षा 11 और 12 के सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार कई पुस्तकों का सह-लेखक के रूप में लेखन किया है। डॉ. चक्रबर्ती के प्रतिष्ठित अकादमिक जर्नलों- स्कोप्स इंडेक्स, एबीडीसी,एमएसडब्ल्यू मैनेजमेंटआदि में शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।