टीएमयू स्टुडेंट्स से पीएम नरेन्द्र मोदी 27 को वर्चुअली करेंगे खेलो इंडिया संवाद

PM Narendra Modi to hold a virtual 'Khelo India Samvad' with TMU students on the 27th

रविवार दिल्ली नेटवर्क

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद समेत यूपी के 31 उच्च शिक्षण संस्थान होंगे इस संवाद में शामिल, पूरे रूहेलखंड में निजी क्षेत्र के केवल टीएमयू के छात्रों को मिलेगा पीएम के संग द्विपक्षीय संवाद का सौभाग्य, सरकार ने टीएमयू समेत एनएसएस की ए श्रेणी में आने वाले संस्थानों को दी हरी झंडी

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मेरा युवा भारत- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा एवम् खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित युवा कनेक्ट प्रोग्राम के तहत छात्रों से खेलो इंडिया संवाद करेंगे। रूहेलखंड परिक्षेत्र के प्राइवेट सेक्टर में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद को ही शामिल किया गया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम श्री मोदी स्टुडेंट्स से खेलो इंडिया के तहत द्विपक्षीय संवाद करेंगे। चयनित ये सभी 31 उच्च शिक्षण संस्थान एनएसएस की ए कैटेगरी के हैं। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की तैयारी में डीन स्टुडेंट्स वेेलफेयर प्रो. एमपी सिंह के समन्व्य में प्रो. मनु मिश्रा, डॉ. रवि प्रकाश सिंह, श्री दीपक मलिक आदि जुटे हैं। इस सारगर्भित संवाद के लिए टीएमयू के ऑडिटोरियम में देर शाम तक सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। अतिथि के तौर पर मौजूद एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त छात्रों को अपना आशीर्वचन देंगे। प्रधानमंत्री के संवाद के बाद पीएम ऑफिस से स्वतंत्रता दिवस पर पीएम के संबोधन की ख़ास बातें स्टुडेंट्स को दिखाई जाएंगी। फिर युवाओं से संवाद का खुला सत्र चलेगा। राष्ट्रगान के संग कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।

कैंपस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम के कोर्डिनेटर एवम् डीन स्टुडेंट्स वेेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया, टीएमयू के ऑडी में 27 अगस्त को मिनट-टू-मिनट तय प्रोग्राम के तहत बारी-बारी से प्रातः 10 बजे छात्र प्रवेश करेंगे। पीएम के ख़ास प्रोग्राम में आने वाले मेहमानों का तिलक लगाकर स्वागत होगा। 10ः45 बजे लैंप लाइटिंग और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शंखनाद होगा। उन्होंने पत्रकारों को बताया, पीएम ऑफिस से लाइव टेलीकास्ट में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11 बजे वर्चुअली मौजूद होंगे। इसके बाद नेशनल स्पोर्ट्स डे पर शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन होगा। माय भारत वालियंटर की ओर से पीएम के स्वागत की औपचारिकता के बाद प्रधानमंत्री का संबोधन प्रारम्भ हो जाएगा। एक सवाल के जवाब में प्रो. सिंह बोले, प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया संवाद के बाद स्थानीय स्तर पर यूथ और लोकल स्पोर्ट्स मैन के बीच मंथन होगा। इससे पूर्व मुरादाबाद के जिला युवा अधिकारी श्री सचिन कुमार छात्रों को संबोधित करेंगे।