रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत 9,87,017 पेंशन लाभार्थियों को जुलाई माह की पेंशन के रूप में ₹146.32 करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गयी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नकेन्द्र के मार्गदर्शन में हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे और उसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास भी उपस्थित रहे।





