रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : लोक भवन में भारत और मेक्सिको के विश्वविद्यालयों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को एक-दूसरे के ज्ञान, अनुभव और नवाचार से सीखने का अवसर देने के उद्देश्य से दून विश्वविद्यालय और मेक्सिको के प्रतिष्ठित सेंटर फॉर रिसर्च एंड एडवांस्ड स्टडीज के बीच एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर हुए।
इस अवसर पर राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि मेरा विश्वास है कि उत्तराखण्ड की युवा प्रतिभा में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने की पूरी क्षमता है। ऐसे अंतर्राष्ट्रीय सहयोग हमारे विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को दुनिया के श्रेष्ठ संस्थानों से जुड़ने, नए विचारों पर काम करने और शोध को नवाचार एवं पेटेंट से आगे व्यावहारिक उपयोग तक ले जाने के अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने दून विश्वविद्यालय को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि आशा है कि यह साझेदारी भारत और मेक्सिको के बीच ज्ञान के साथ ही हमारी समृद्ध सभ्यताओं, संस्कृति और मानवीय संबंधों का भी एक सुंदर सेतु बनेगी।





