पश्चिमांचल डिस्कॉम ने हर्षोउल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Paschimanchal Discom celebrated Independence Day with great enthusiasm

दीपक कुमार त्यागी

मेरठ : पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के ऊर्जा भवन, मेरठ के परिसर मे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बडे हर्षोउल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, ध्वजारोहण के पश्चात् सभी अधिकारियो/ कर्मचारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति मे राष्ट्रीयगान हुआ। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी सम्मानित उपभोक्ताओं एवं कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम मे प्रबन्ध निदेशक सहित आशु कालिया निदेशक (का० एवं प्रशा०), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), एन०के० मिश्र निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त), ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, विभागीय दायित्वों तथा विद्युत क्षेत्र की राष्ट्र की प्रगति में भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

अपने संबोधन में प्रबन्ध निदेशक महोदय ने कहा कि ऊर्जा विभाग सीधे-सीधे देश की प्रगति से जुडा क्षेत्र है, औद्योगिक इकाइयों से लेकर ग्रामीण विकास और प्रत्येक आर्थिक गतिविधि तक विद्युत की भूमिका प्रत्यक्ष है इसलिए विद्युत विभाग में कार्यरत प्रत्येक कार्मिक व दैनिक कार्य का प्रभाव देश के विकास पर पडता है। उन्होंने कहा कि काम को केवल इस दृष्टि से न किया जाए की दिन पूरा हो जाए और जिम्मेदारी पूरी हो जाए बल्कि यह सोच विकसित होनी चाहिए कि मैं अपने कार्य को और बेहतर कैसे कर सकता हूँ ताकि उसका लाभउपभोक्ता को मिले। उन्होनें कार्मिकों का आह्वान किया कि पीवीवीएनएल की उपलब्ध व्यवस्थाओं और संसाधनों का उपयोग पूरी क्षमता के साथ उपभोक्ता सेवा एवं राष्ट्र हित में किया जाए।

प्रबन्ध निदेशक ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने वाले, वीरों का योगदान इसलिए सर्वोपरि है क्योकि राष्ट्र की सुरक्षा और उसकी स्वतंत्रता ही देश के विकास की आधारशिला है। स्वतंत्रता दिवस हमें वीर शहीदों के त्याग को स्मरण करने के साथ-साथ अपने वर्तमान दायित्यों के प्रति और सजग होने की प्रेरणा देता है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० मे आयोजित समारोह में, जहाँ राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया वहीं वर्तमान समय मे राष्ट्र एवं समाज की प्रगति मे उल्लेखनीय योगदन देने वालीं, विद्युत सखियों को भी सम्मानित कर, महिला शक्ति को नमन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों विद्युत उपभोक्ताओं से संपर्क स्थापित करने, विद्युत बिलों के भुगतान करने के लिए जागरूक करने तथा राजस्व संग्रह को बढाने में विद्युत सखियों महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर उत्कृष्ठ राजस्व संग्रह करने वाली 12 विद्युत सखियों को उनके उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मानित विद्युत सखियों में बुलन्दशहर की गीता रानी ने सर्वाधिक 11 करोड रू० का राजस्व संग्रह करते हुए 8 लाख रू० कमीशन अर्जित किया। बागपत की वर्षा ने 10 करोड 47 लाख रू0 का राजस्व संग्रह कर, 4 लाख रू० कमीशन जबकि बागपत की ही रजनी ने 10 करोड़ 22 लाख रू० राजस्व संग्रह कर, 4 लाख रू० कमीशन प्राप्त किया। मेरठ की संगीता ने 10 करोड रू० का राजस्व संग्रह कर, 8 लाख रू०, मेरठ की सानिया ने 7 करोड 19 लाख रू0 का राजस्व संग्रह कर 7 लाख रू० जबकि बुलन्दशहर की सीमा ने 8 करोड रू० का राजस्व संग्रह कर, 4.50 लाख रू0 कमीशन संग्रह किया इसी प्रकार बागपत की विमला शर्मा, मेरठ की रचना, कविता, मुजफ्फरनगर की प्रतिभा, बागपत की रूबी तथा रामपुर की फिरदौस ने करोडों रू० का राजस्व संग्रह कर, लाखों रू० कमीशन प्राप्त किया। प्रबन्ध निदेशक ने सभी सम्मानित विद्युत सखियों को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

कार्यक्रम के अन्तर्गत रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मेरठ एवं हैडक्वार्टर की टीमों के बीच महिला एवं पुरूष वर्ग में उत्साहपूर्वक मुकाबले हुए। विजेता टीमों को प्रबन्ध निदेशक एवं निदेशकगण द्वारा सम्मानित किया गया। रस्साकसी प्रतियोगिता के सफल आयोजन मे अलका तोमर, स्पोर्टस ऑफिसर, कोच एवं रैफरी जतन सिंह, बिजेन्द्र सिंह एवं मांगेराम आदि के विशेष योगदान को सराहाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री दिलमणि थपलियाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कु० आरूषि पुत्री शत्रुघन ने वन्देमातरम गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया जिसकी सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सरहाना की गई।

इस अवसर पर राहुल शर्मा अधीक्षण अभियन्ता, उमेश चन्द्र सोनकर अधीक्षण अभियन्ता, हरि ओम अधिशासी अभियन्ता, रवि यादव अधिशासी अभियन्ता, प्रेरणा अधिशासी अभियन्ता, अंकित सिंह अधिशासी अभियन्ता, नरेन्द्र कुमार श्रीवास अधिशासी अभियन्ता, महेश कुमार अधिशासी अभियन्ता, गौरव प्रकाश अधिशासी अभियन्ता, शोभित कुरील अधिशासी अभियन्ता, अनीश कुमार अधिशासी अभियन्ता, अमित कुमार लेखाधिकारी, पी०सी० यादव सहायक अभियन्ता, सुनील कुमार अवर अभियन्ता, तरूण कुमार लेखाकार, गिरिश यादव आशुलिपिक, अमरीश कुमार शर्मा कार्यकारी सहायक, वैभव चौधरी कार्यकारी सहायक एवं अश्वनी कुमार कार्यकारी सहायक को उत्कृष्ठ कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, सम्मानित किया गया।

अन्त में प्रबन्ध निदेशक महोदय ने रस्साकसी प्रतियोगिता मे विजयी टीमों एवं अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर, सम्मानित किया तथा सभी को पुनः स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए समारोह का समापन किया गया।

इस अवसर पर अमित रोहिला महाप्रबंधक (लेखा), मो० सगीर मुख्य अभियन्ता, राजकुमार मुख्य अभियन्ता, राजेश कुमार मुख्य अभियन्ता, अभिषेक श्रीवास्तव अधीक्षण अभियन्ता, राहुल शर्मा अधीक्षण अभियन्ता, अरूण कुमार अधीक्षण अभियन्ता, अमित कुमार लेखाधिकारी, सुरेन्द्र कुमार लेखाधिकारी, दिशांत लोधी लेखाधिकारी, सोनम सिंह स्टॉफ आफिसर, विजेन्द्र सिंह अवर अभियन्ता तथा वरिष्ट अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।