प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को “सेवा संकल्प माह” के रूप में मनाया जायेगा – चैनपाल सिंह

Prime Minister Narendra Modi's birthday will be celebrated as "Seva Sankalp Maah" (Month of Commitment to Service) – Chainpal Singh

दीपक कुमार त्यागी

गाज़ियाबाद : भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के अनवरत 25 वर्षों के उपलक्ष्य में 12 सितंबर 2026 को ट्रोनिका सिटी लोनी गाजियाबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित हुई।

जिसमें जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह ने बताया कि आगामी 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक “सेवा संकल्प माह” मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने लगभग 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा की। इसके पश्चात वर्ष 2014 से देश के प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर राष्ट्रसेवा कर रहे हैं। इस प्रकार सार्वजनिक जीवन में उनके नेतृत्व और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प माह का उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना, उनके व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनता को जागरूक करना तथा 2014 से पहले देश की स्थिति, 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति और वर्तमान समय में हुए बदलावों को जनमानस के सामने रखना है।

इस अवसर पर पार्टी द्वारा एक माह के दौरान 13 प्रमुख सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। जिला गाज़ियाबाद में भी पार्टी के निर्देशानुसार इन सभी कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें आशीर्वाद दिया, चित्र एवं भाषण प्रतियोगिता, सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, सफलता की कहानी, सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत संकल्प यात्रा, वडनगर से वाराणसी तक,
सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली कार्यक्रम व पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे, इन कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री एवं जिला अभियान संयोजक रामकुमार त्यागी ने गाज़ियाबाद द्वारा सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से ‘सेवा संकल्प माह’ के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग की अपेक्षा करते हुए अभियानों को सफल बनाने का आव्हान किया।

इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह, जिला महामंत्री रामकुमार त्यागी, निवर्तमान जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी, लोनी देहात मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान, मनोज कुमार, दिनेश गौतम आदि सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।