रविवार दिल्ली नेटवर्क
गौतमबुद्धनगर : भारतीय जनता पार्टी के ‘कानूनी एवं विधि विषय विभाग’ के मंडल संयोजक अधिवक्ता राजकुमार शर्मा के पिता श्रीचंद वशिष्ठ का लंबे समय से बीमारी से संघर्ष के बाद 73 वर्ष की आयु में 21 अगस्त 2026 को दोपहर 03.00 बजे गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में निधन हो गया। स्वर्गीय श्रीचंद वशिष्ठ ने लंबे समय तक एनडीएमसी दिल्ली में अपनी सेवाएं दी थीं। वह बेहद व्यवहार कुशल हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे और हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। शुक्रवार शाम को ही पैतृक गांव सादुल्लापुर, ग्रेटर नोएडा में अंतिम संस्कार किया गया, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में अधिवक्ता और गणमान्य लोग शामिल रहे।





