भारतीय रेल की अनुठी पहल रेल संपर्क से भारत–नेपाल के कूटनीतिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

A unique initiative by Indian Railways—establishing rail connectivity—will provide new strength to diplomatic relations between India and Nepal


अयोध्या धाम से जनकपुर धाम तक नई अंतरराष्ट्रीय रेल सेवा का 23 नवंबर को शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह; धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत, व्यापार और क्षेत्रीय सहयोग को मिलेगी नई गति

विनोद कुमार सिंह ‘तकियावाला’

भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक और ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक परिवहन सुविधाओं के माध्यम से नई ऊँचाई देने की दिशा में भारतीय रेल एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। दोनों पड़ोसी देशों के बीच रेल संपर्क का विस्तार केवल यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने वाली परिवहन परियोजना नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, सांस्कृतिक साझेदारी और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने का प्रभावशाली माध्यम भी बन रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच नई एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह इस नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह पहल भारत और नेपाल के ऐतिहासिक रिश्तों को विकास तथा आधुनिक कनेक्टिविटी के नए आयाम से जोड़ने का संदेश देती है। अयोध्या और जनकपुर को जोड़ने वाली ऐतिहासिक रेल सेवा अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है, जबकि नेपाल स्थित जनकपुर धाम माता सीता की जन्मस्थली के रूप में विश्वभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। दोनों धार्मिक स्थलों का संबंध रामायणकालीन सांस्कृतिक विरासत और भारत-नेपाल की साझा आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इन दोनों तीर्थस्थलों के बीच रेल सेवा की शुरुआत धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक संपर्क को नई दिशा देने वाली पहल है। इस रेल सेवा से उत्तर प्रदेश और बिहार के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को भी बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। निर्धारित प्रमुख ठहरावों में गोरखपुर, बस्ती, रक्सौल, सीतामढ़ी, मधुबनी और जयनगर शामिल हैं। इन स्टेशनों के माध्यम से अनेक जिलों के यात्रियों को धार्मिक यात्रा, पारिवारिक मुलाकात और अन्य आवश्यक यात्राओं के लिए सुविधाजनक संपर्क उपलब्ध होगा। सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए यह सेवा विशेष महत्व रखती है, क्योंकि भारत और नेपाल के बीच सामाजिक तथा पारिवारिक संबंध लंबे समय से एक-दूसरे से जुड़े रहे हैं। धार्मिक पर्यटन के साथ आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन भारत और नेपाल की साझा धार्मिक विरासत दोनों देशों के बीच आत्मीयता का मजबूत आधार है। अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच बेहतर रेल संपर्क से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की यात्रा अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है। इससे दोनों देशों के धार्मिक पर्यटन स्थलों के बीच यात्रियों की आवाजाही बढ़ सकती है। पर्यटन का विस्तार केवल मंदिरों और तीर्थस्थलों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका सकारात्मक प्रभाव स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से होटल, धर्मशालाओं, स्थानीय दुकानों, परिवहन सेवाओं और पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को नए अवसर मिल सकते हैं। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। धार्मिक पर्यटन के माध्यम से दोनों देशों के नागरिक एक-दूसरे की परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक जीवन को अधिक निकटता से समझ सकेंगे। इस प्रकार रेल सेवा आस्था, पर्यटन और आर्थिक विकास के बीच एक प्रभावी सेतु बन सकती है। भारत–नेपाल संबंधों में रेल संपर्क का रणनीतिक महत्व दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय सहयोग और आर्थिक विकास के लिए मजबूत परिवहन नेटवर्क की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत और नेपाल के बीच बेहतर रेल संपर्क से लोगों की आवाजाही आसान होने के साथ व्यापारिक गतिविधियों और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को भी समर्थन मिलेगा। नई ट्रेन सेवा इसी व्यापक सोच का हिस्सा है। इसका महत्व केवल दो धार्मिक स्थलों को जोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दोनों देशों के बीच नियमित जनसंपर्क और आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। भारत और नेपाल के संबंधों की विशेषता यह है कि दोनों देशों के नागरिकों के बीच ऐतिहासिक, पारिवारिक और सांस्कृतिक आत्मीयता रही है। आधुनिक रेल सुविधाएं इस आत्मीयता को व्यावहारिक रूप से और मजबूत कर सकती हैं।

भारतीय रेल की यह पहल पड़ोसी देशों के साथ विकास आधारित कूटनीति को आगे बढ़ाने का भी उदाहरण है। अन्य रेल परियोजनाओं से बढ़ेगा सीमा-पार संपर्क अयोध्या– जनकपुर रेल सेवा के साथ भारत और नेपाल के बीच अन्य रेल अवसंरचना परियोजनाओं पर भी काम आगे बढ़ रहा है। जयनगर–बिजलपुरा–बर्दीबास तथा जोगबनी–विराटनगर रेल संपर्क इस दिशा में महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं, जिनका विकास विभिन्न चरणों में किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रस्तावित रक्सौल–काठमांडू रेल लाइन दोनों देशों के बीच भविष्य में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की व्यापक परिकल्पना का हिस्सा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से सीमावर्ती क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर बनाने, यात्रियों की आवाजाही को सुगम करने और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। रेल संपर्क के विस्तार के साथ तकनीकी और संस्थागत सहयोग भी महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से क्षमता निर्माण के अंतर्गत नेपाल रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों को वडोदरा स्थित गतिशक्ति विश्वविद्यालय में ट्रेन परिचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया है। यह पहल दोनों देशों के बीच रेलवे क्षेत्र में ज्ञान, कौशल और तकनीकी अनुभव साझा करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। कनेक्टिविटी से आगे बढ़ती साझेदारी आज के दौर में किसी भी देश की विकास यात्रा केवल अपनी सीमाओं के भीतर आधारभूत संरचना विकसित करने तक सीमित नहीं रह सकती। पड़ोसी देशों के साथ बेहतर परिवहन, व्यापार और सांस्कृतिक संपर्क क्षेत्रीय समृद्धि के लिए आवश्यक हैं। भारत और नेपाल के बीच रेल नेटवर्क का विस्तार इसी दृष्टिकोण को साकार करने का प्रयास है। अयोध्या और जनकपुर धाम को जोड़ने वाली नई ट्रेन सेवा साझा धार्मिक विरासत को आधुनिक रेल अवसंरचना से जोड़ने का अवसर प्रदान करेगी। इसके साथ ही प्रस्तावित और निर्माणाधीन रेल परियोजनाएं भविष्य में दोनों देशों के बीच संपर्क को और व्यापक बना सकती हैं। निस्संदेह, 23 नवंबर को प्रस्तावित नई रेल सेवा का शुभारंभ भारत–नेपाल संबंधों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की संयुक्त पहल से यह संदेश जाएगा कि पड़ोसी देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत बनाने में विकास, जनसंपर्क और सांस्कृतिक साझेदारी की निर्णायक भूमिका है। अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ने वाली यह रेलगाड़ी केवल यात्रियों को उनके गंतव्य तक नहीं पहुंचाएगी, बल्कि साझा आस्था, ऐतिहासिक विरासत और आपसी विश्वास को भी नई गति देने का माध्यम बनेगी। मजबूत रेल संपर्क के माध्यम से भारत और नेपाल एक समृद्ध, सहयोगी और परस्पर जुड़ा हुआ दक्षिण एशिया बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।