प्रथम पुण्यतिथि पर चौधरी महेंद्र सिंह त्यागी को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

Tributes paid to Chaudhary Mahendra Singh Tyagi on his first death anniversary

रविवार दिल्ली नेटवर्क

गाजियाबाद : समाजसेवी ‘चौधरी महेंद्र सिंह त्यागी’ को प्रथम पुण्यतिथि पर आज परिजनों व शुभचिंतकों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। अपना पूरा जीवन निस्वार्थ भाव से आम जनमानस की सेवा करते हुए व्यतीत करने वाली शख्सियत चौधरी ‘महेंद्र सिंह त्यागी’ ने अपनी विशेष कार्यशैली के दम पर समाज में एक विशेष पहचान बनाने का कार्य किया था, जीवन पर्यन्त वह हर वक्त लोगों के सुख-दुख में खड़े रहते थे। लेकिन 21 नवंबर 2025 को बिमारी के चलते 76 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था।

यहां आपको बता दें कि ‘चौधरी महेंद्र सिंह त्यागी’ का जन्म उत्तर प्रदेश के भटौला गांव के प्रतिष्ठित जमींदारी परिवार स्वर्गीय ‘चौधरी रणबीर सिंह त्यागी’ और स्वर्गीय ‘श्रीमती प्रकाशवती देवी’ के यहां हुआ था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे और वह बहुत ही सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी थे। चौधरी महेंद्र सिंह त्यागी बचपन से ही लोगों के सुख व दुख में हर वक्त खड़े रहते थे, उन्होंने अपनी कार्यशैली के दम पर समाज में विशेष पहचान बनाने का कार्य किया था। आज प्रथम पुण्यतिथि पर परिजनों ने हवन व भंडारे का आयोजन करवाते हुए और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पुण्यतिथि पर राजेन्द्री त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, दीपक त्यागी, मनीष त्यागी, मोहित त्यागी, शशांक त्यागी, अनुराधा, प्रतिभा, मोनिका, विनायक, शिवम्, सानवी, हिमानी, सारवी, जान्हवी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।