बिहार – झारखंड के सिनेमाघरों में फिल्म ढिंढोरा का जबरदस्त प्रदर्शन

'Dhindhora' performs exceptionally well in cinemas across Bihar and Jharkhand

रविवार दिल्ली नेटवर्क

दर्शकों को पसंद आ रहीं हैं फिल्म, कई सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

पटना / रांची : बिहार – झारखंड के सिनेमाघरों में भोजपुरी फिल्म ढिंढोरा का जबरदस्त प्रदर्शन जारी हैं। दर्शकों को फिल्म पसंद आ रहीं हैं। जबकि, कई सिनेमाघरों में हाउसफुल शो जारी हैं। रामा गणेश फिल्मस के बैनर तले बनी यह फिल्म बिहार – झारखंड के धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, मुजफ्फरपुर, चकिया, बेगूसराय, डेहरी ऑन सोन, गया, भागलपुर इत्यादि जिलों में रिलीज की गई हैं।

कहानी तीन दोस्तों की हैं,जो आवारा होते हैं और अमीर बनने का सपना रखते हैं। अमीर बनने के लिए तरह – तरह के काम करते हैं। लेकिन, फिर अमीर बाप की बेटी से शादी करके अमीर बनना चाहते हैं। यह एक हास्य मनोरंजन से भरपूर एक साफ सुथरी पारिवारिक भोजपुरी फिल्म हैं। जिसमें भरपूर कॉमेडी हैं और इसके साथ ही एक्शन, फैमिली ड्रामा एवं रोमांस भी हैं।

फिल्म के मुख्य अभिनेता आदर्श आनंद, राज सोनी और रमेश साहनी हैं, जो लोकप्रिय एवं चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। जिन्हें पूरे भारत के लोग देखते हैं।

निर्देशक अनिल कमल चौहान दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से खुश हैं और अपील की हैं कि जिस तरह से प्यार मिल रहा हैं। यह बना रहें और सभी जगहों से दर्शक इस फिल्म को देखने सिनेमाघर पहुंचे।

अनिल कमल चौहान इससे पहले भी कई फिल्में कर चुके हैं। उनमें भी नवोदित कलाकारों ने ही अभिनय किया हैं। अनिल कमल चौहान की यह पहल भोजपुरी फिल्म उद्योग में एक नई सोच हैं। जो भविष्य में भोजपुरी फिल्म उद्योग को कई सुपरस्टार्स देने का काम करेंगे।

ढिंढोरा में चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आदर्श आनंद,राज सोनी, रमेश साहनी, प्रियंका महाराज, धर्मेंद्र सम्राट, वीरू प्रताप सिंह, चांदनी क्वीन (कबूतरी), और चांदनी क्वीन (झबरी), विनोद मिश्रा, देवेंद्र कुमार पाठक एवं अन्य ने प्रमुख रूप से अभिनय किया हैं। इस फिल्म की निर्मात्री मैडम के.के, निर्देशक अनिल कमल चौहान, छायांकन अमिताभ चंद्रा, संवाद लेखक राजा ठाकुर हैं।