महानंद डेयरी ने छेड़ी टेक्नोलॉजी की नई जंग

Mahanand Dairy Launches a New Technology Battle

महानंद डेयरी का नया ‘मॉडर्न मिल्क मिशन

मुंबई (अनिल बेदाग): महाराष्ट्र की महानंद डेयरी अब आधुनिकीकरण की नई रफ्तार पकड़ रही है। गोरेगांव स्थित डेयरी में महाराष्ट्र सरकार के दुग्ध विकास एवं गैर-पारंपरिक ऊर्जा मंत्री अतुल मोरेश्वर सावे ने ‘महानंद सिग्नेचर मिल्क पार्लर’ और एक लीटर टेट्रा ब्रिक एसेप्टिक यूएचटी दूध पैक्स के लिए नए कैप एप्लिकेटर का उद्घाटन किया। यह पहल पैकेजिंग तकनीक को आधुनिक बनाने के साथ उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है।

मंत्री सावे ने कहा कि किसानों को आय बढ़ाने के लिए पशुपालन और डेयरी जैसे सहायक व्यवसायों को तेजी से अपनाना चाहिए। उनके मुताबिक मजबूत डेयरी क्षेत्र किसानों की आर्थिक स्थिरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। एनडीडीबी-प्रबंधित महानंद डेयरी का लक्ष्य किसानों को बाजार से जोड़ते हुए मुंबई और अन्य क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण दूध की आपूर्ति को और मजबूत करना है। कार्यक्रम में एनडीडीबी के कार्यकारी निदेशक डॉ. वी. श्रीधर, डेयरी विकास आयुक्त प्रशांत मोहोड और महानंद के प्रबंध निदेशक अनिल हातेकर सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।