![](https://ravivardelhi.com/wp-content/uploads/2022/02/dr-sm-asif.jpg)
आल इंडिया माइनोरिटीज फ़्रंट ने उत्तर प्रदेश में सर्वधर्म सम्भाव स्थापित रखने के लिये मतदान के इस चरण में समाजवादी गठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन की घोषणा की है।
यहाँ जारी बयान में आल इंडिया माइनोरिटीज फ़्रंट के अध्यक्ष डॉ सैयद मोहम्मद आसिफ ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि जहां जहां उनकी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं उन विधान सभा क्षेत्रों के अलावा पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी व उसके गठबंधन में शामिल उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करें व मतदान करवा कर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लट्ठ और बुलडोज़र राज का अंत होने का समय आ गया। सर्वधर्म राज के लिए योगिराज खत्म होना ज़ारूरी है।
डॉ आसिफ ने कहा कि उत्तर प्रदेश बदलेगा तो देश बदलेगा और देश बदलेगा तो जनता के धन पर डाका डालना भी खत्म होगा। कानून का राज स्थापित रखने के लिए संविधान का सम्मान करने वालों को अब उत्तर प्रदेश का शासन सौंपना ज़रूरी है। मजदूर , किसान और जन सामान्य के लिए अखिलेश के साथ सबको चलना चाहिए।