रविवार दिल्ली नेटवर्क
जयपुर/उदयपुर : राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उदयपुर के सिटी पैलेस पहुंच कर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माताजी दिवंगत विजया कुमारी मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्पीकर देवनानी ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को ढांढस बंधाया और शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।





