शाश्रुति नकाड़े ने दिखाया भारत का नया पैरा-स्पोर्ट दम

Shashruti Nakade showcases India's new para-sport prowess

  • 449 एथलीटों की रिकॉर्ड मौजूदगी, शाश्रुति नकाड़े की जीत ने बढ़ाया पैराट्रायथलॉन का जोश
  • शाश्रुति नकाड़े की कामयाबी और भारत के उभरते ट्रायथलॉन सितारे

मुंबई /पुणे (अनिल बेदाग): भारतीय ट्रायथलॉन ने पुणे में अपनी बढ़ती ताकत और व्यापक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी में 14 से 16 अगस्त तक आयोजित इंडियन ट्रायथलॉन फेडरेशन मिनी ऑरेंज नेशनल एंड एज-ग्रुप ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में रिकॉर्ड 449 एथलीटों ने हिस्सा लिया।

इस चैंपियनशिप का सबसे खास आकर्षण रहा महाराष्ट्र की शाश्रुति विनायक नकाड़े, जिन्होंने महिलाओं की PTS4_5 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर पैरा-ट्रायथलॉन में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई। उनकी सफलता ने पेरिस के बाद अब LA 2028 की दिशा में भारतीय पैरा-स्पोर्ट की उम्मीदों को भी नई ऊर्जा दी है।

प्रतियोगिता में 81 पैरा-ट्रायएथलीटों ने हिस्सा लिया, जबकि कुल प्रतिभागियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 24.5 प्रतिशत रही। जूनियर, सब-जूनियर और KidsTRI वर्गों में भी लगभग एक-तिहाई एथलीटों की भागीदारी ने खेल के बढ़ते आधार को रेखांकित किया। इंडियन ट्रायथलॉन फेडरेशन के डेवलपमेंट ऑफिसर हरीश प्रसाद ने कहा, “रिकॉर्ड भागीदारी भारतीय ट्रायथलॉन के विकास का महत्वपूर्ण पड़ाव है। जूनियर, महिलाओं, सीनियर और ParaTRI में बढ़ती भागीदारी बताती है कि खेल देशभर में मजबूत आधार तैयार कर रहा है।”

पुणे की यह चैंपियनशिप सिर्फ पदकों की कहानी नहीं, बल्कि उन युवा और पैरा-एथलीटों की नई उम्मीद है, जो आने वाले वर्षों में भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करने का सपना देख रहे हैं।