दीपक कुमार त्यागी
नई दिल्ली : मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में 22 नवंबर 2026 रविवार को भारतीय संविधान सेवा संघ द्वारा संविधान संवाद एवं सम्मान समारोह-2026 का अयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मेरठ हापुड़ लोकसभा सांसद अरूण गोविल, मुख्य वक्ता कुंवर बिजेन्द्र शेखर कुलाधिपति शोभित वि.वि. मेरठ’ विशिष्ट अतिथि रविन्द्र भड़ाना पूर्व विधायक एवं डा0 दिनेश कुमार निदेशक मा0 काशीराम शोधपीठ एवं प्रेरणा बुक बैंक (निःशुल्क किताब घर) की संस्थापक अमिता शर्मा मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र शर्मा पूर्व विधायक सामाजिक चिंतक एवं अवैतनिक सचिव नानक चन्द ट्रस्ट द्वारा की गयी। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं महापुरुषों को फूल अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद संघ द्वारा प्रकाशित संविधान जागरूकता पत्रिका का विमोचन अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया गया।
सांसद अरूण गोविल द्वारा अपने विचार रखते हुए कहा कि संविधान हमारे लिए वर्णो में लिखी हुई केवल कानून की किताब ही नहीं बल्कि यह हमारे देश की आत्मा है] एकता की डोर है और हर नागरिक के समान अधिकार, सम्मान और कर्तव्य का जीवन्त दर्पण है। हमारी पृष्ठभूमि कोई हो, भाषा या बोली कोई हो परन्तु हम सब भारत मां की संतान है।
मुख्य वक्ता बिजेन्द्र शेखर द्वारा अपने विचार रखते हुए कहा कि संविधान हमें लेना ही नहीं, देना भी सिखाता है। संविधान सबको समान अवसर देता है। स्कूल के बच्चों को सीख देते हुए कहा कि आओ जाने अपना संविधान’ संविधान को जानने एवं सीख लेने की आवश्यकता है। संविधान की प्रस्तावना भी हम भारत के लोग… से आरम्भ होती है अर्थात हम सभी का स्वयं संविधान का पालन करने का दायित्व है।
डा0 दिनेश कुमार अर्थशास्त्री द्वारा अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश का नही संसार का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। भारत की आजादी से पूर्व देश संविधान निर्माण में डा0 भीमराव अम्बेडकर एवं अनेक महानुभाव की अथक योगदान रहा है। जिसको जीवन्त रखने हेतु हमें संविधान को अपने जीवन में उतारना होगा।
रविन्द्र भड़ाना पूर्व विधायक द्वारा कहा कि आज के समय में कुछ लोग संविधान की किताब को जेब से निकालकर दिखाते है और अपने को संविधान का सबसे बडा अनुयायी मानते है जबकि संविधान जेब में रखकर नहीं उससे सीखने की जरूरत है, अपने जीवन में उतारने की जरूरत है।
अमिता शर्मा संस्थापक प्रेरणा बुक बैंक द्वारा कहा कि संविधान सभी को शिक्षा का अधिकार देता है, शिक्षित करने का उद्देश्य हमारा लगातार प्रयास है। संविधान ने ही नारी को समाज में समान अधिकार दिलवाया है।
राजेन्द्र शर्मा पूर्व विधायक द्वारा कार्यक्रम अध्यक्षता उद्बोधन करते हुए कहा कि संविधान से मिले अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों का पालन भी करना हमारी जिम्मेदारी है, आज सभागार में उपस्थिति युवाओं, बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया, संविधान द्वारा ही हमें अपनी बात प्रमुखता से रखे जाने का अधिकार है और आंदोलन करने का अधिकार भी संविधान देता है। साथ ही उन्होंने सभी को कार्यक्रम में उपस्थित सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। संघ द्वारा लगातार संविधान जागरूकता कार्यक्रम के तहत संविधान जागरूक प्रतियोगिताओं का आयोजन क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में करीब 25640 छात्रों के मध्य आयोजित किया गया, जिनमें में विजेता छात्र/छात्राओं को आज विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 560 विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज सेवा, शिक्षा सेवा, न्याय सेवा, खेल सेवा, पर्यावरण सेवा और चिकित्सा सेवा में आदर्श ओ.पी. वर्मा, महेन्द्रपाल गुप्ता, अंकुर लोधी, डा0 अमित नागर, डा0 पी0के0 भारद्वाज, डा0 पूनम शर्मा, सुश्री कुम्मु भटनागर, भावना कपूर, डा0 सुमित उपाध्याय, डा0 के0पी0 सैनी, सोनम शर्मा, संजय यादव, मनीष यादव, पूजा रानी, डा0 पंकज सिघंल, भूपेन्द्र सिंह, सुश्री सुचांकी गुप्ता आदि गणमान्य को संविधान गौरव रत्न- 2026 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में खुली चित्रकला प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल प्रगति रानी, मीनू शर्मा, नेहा सागर, अशोक कुमार, ऋतु रानी द्वारा संयुक्त रूप से निर्णीत विजेता कक्षा-6 से युविका कल्याण, मुक्ताकाश बाल एकाडेमी- प्रथम, मीताशी चौहान- टैप्स द्वितीय, आलिया प्रवीन- रोजवुड़ पब्लिक स्कूल-तृतीय, कक्षा-7 से तनिष्का-माडर्न स्कूल-प्रथम, विधि बाना- उत्तम पब्लिक स्कूल द्वितीय, धु्रव कुमार-वाणी मूक बधिर विद्यालय तृतीय, कक्षा-8 से हर्षिता- जगदीश शरण इ0का0 प्रथम, कविता- एसबीएन स्कूल गाजियाबाद द्वितीय, अवनी चौधरी विवेकानंद स्कूल तृतीय पर स्थान रहे जिनको संघ द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समापन से पूर्व उपस्थित सभी गणमान्य, युवा एवं छात्र/छात्राओं को संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई, कार्यक्रम समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया। कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष संजय कुमार एडवोकेट, संजय कुमार शर्मा सलाहकार एवं संजीव गर्ग, सुनील कुमार एडवोकेट, आदेश कुमार, कृष कुमार रतन, अवनीश, सनी कुमार, राहुल कुमार, विशाल पराशर, धर्मेन्द्र ठाकुर, अनिरूद्ध आदि उपस्थित रहे है।





