सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म

Accessing the right dermatologist will now be easier; XELIX platform launched

मुंबई (अनिल बेदाग): त्वचा, बाल और एस्थेटिक उपचारों के लिए सही और प्रमाणित विशेषज्ञ तक पहुंच अब पहले से कहीं अधिक आसान होने जा रही है। मुंबई स्थित आकार मेडिकल टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड ने ‘XELIX’ नामक देश का पहला ऐसा प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो मरीजों को पूरे भारत के प्रमाणित डर्मेटोलॉजिस्ट, ट्राइकोलॉजिस्ट, प्लास्टिक सर्जन और एस्थेटिक विशेषज्ञों से जोड़ता है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए मरीज अपने शहर में योग्य डॉक्टर खोजकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकेंगे।

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय नागदेव ने कहा, “एस्थेटिक उपचार भी मेडिकल उपचार हैं, इसलिए इन्हें हमेशा योग्य और प्रशिक्षित डॉक्टरों से ही कराना चाहिए। XELIX मरीजों को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से इलाज देने वाले प्रमाणित विशेषज्ञों तक पहुंचाने का काम करेगा।” वहीं, आकार मेडिकल टेक्नोलॉजीज़ के सीईओ एवं डायरेक्टर डॉ. राहुल सावाखांडे ने कहा, “XELIX केवल मरीजों के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा रोग विशेषज्ञों के लिए भी एक मजबूत डिजिटल नेटवर्क है, जो आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और बेहतर पहचान उपलब्ध कराएगा।” प्लास्टिक सर्जन डॉ. वी. एस. राठौड़ ने कहा, “आजकल एस्थेटिक उपचारों की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन सही डॉक्टर चुनना लोगों के लिए आसान नहीं है। सोशल मीडिया और विज्ञापनों की वजह से कई बार लोग भ्रमित हो जाते हैं। XELIX मरीजों को योग्य त्वचा रोग विशेषज्ञों, प्लास्टिक सर्जनों और एस्थेटिक विशेषज्ञों से जोड़ने का काम करता है।