रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : हिमालय दिवस के अवसर पर आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराज’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर हिमालय की समृद्ध प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और हिमालयी क्षेत्रों के सतत विकास पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026, बागेश्वर में आयोजित होने वाले पंचम सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव, द्वितीय ज्ञानोत्कर्ष-2026, देहरादून इंटरनेशनल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी फेस्टिवल के 7वें संस्करण तथा 21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन के पोस्टर समेत ‘विज्ञान संप्रेषण’ पत्रिका का भी विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन स्थापित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रदेश के सतत एवं समावेशी विकास को गति दे रही है।
कार्यक्रम में विधायक श्री किशोर उपाध्याय, हेस्को के संस्थापक, पद्म पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।





