ईडी की रडार पर आए वो दिमाग जिन्होंने काले धन को सफेद करने का रास्ता बनाया

The masterminds who devised the route to launder black money are now on the ED's radar

एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी

वैश्विक स्तरपर इक्कीसवीं सदी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व तकनीकी गति,डिजिटल वित्तीय व्यवस्था और सीमाहीन व्यापार की सुविधाएं दी हैं, लेकिन इसी परिवर्तन ने आर्थिक अपराधों को भी पहले की तुलना में अधिक जटिल, संगठित और अंतरराष्ट्रीय बना दिया है।आज धन की अवैध आवाजाही केवल नकदी या पारंपरिक बैंक खातों तक सीमित नहीं है,बल्कि भुगतान मंचों,डिजिटल माध्यमों, मुखौटा कंपनियों जटिल व्यावसायिक संरचनाओं और सीमा-पार लेन-देन के माध्यम से अपराध की नई अर्थव्यवस्था तैयार हो रही है। भारत जैसे तेजी से विकसित होते देश में, जहां डिजिटल भुगतान, अवसंरचना निर्माण और वित्तीय गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं,वहां आर्थिक पारदर्शिता और सार्वजनिक धन की सुरक्षा पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, इसी व्यापक संदर्भ में 2 सितंबर 2026 को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई दो महत्वपूर्ण बहु-क्षेत्रीय तलाशी कार्रवाइयां विशेष महत्व रखती हैं।एक ओर साइप्रस- आधारित ऑनलाइन सट्टेबाजी मंच परिमैच से जुड़े कथित धनशोधन नेटवर्क की जांच के तहत महाराष्ट्र, दिल्ली -एनसीआर,राजस्थान और गुजरात में 12 स्थानों पर तलाशी ली गई,जबकि दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल प्लाजा से संबंधित कथित वित्तीय धोखाधड़ी की जांच में सात क्षेत्रों में 14 परिसरों को निशाना बनाया गया। सबसे महत्वपूर्ण बात इस रैकेट में भुगतान एग्रीगेटर्स,चार्टर्ड अकाउंटेंट वकील और कंपनी सेक्रेटरीकी भूमिका सबसे प्रमुख बनकर उभरी है। ये पेशेवर, जिन्हें वित्तीय प्रणालियों का संरक्षक माना जाता है, शेल कंपनियों के निर्माण और उनके माध्यम से फंड को डायवर्ट करने के मुख्य सूत्रधार पाए संभावना व्यक्ति की गई है। वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफ़एटीएफ़) जो मनी लॉन्ड्रिंग पर नजर रखने वाली एक वैश्विक संस्था है,ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि वकील, सीए और पेशेवर एकाउंटेंट अक्सर अनजाने में या जानबूझकर मनी लॉन्ड्रर्स के लिए गेटकीपर के रूप में कार्य करते हैं।जब कोई सीए या कंपनी सेक्रेटरी किसी फर्जी पते पर कंपनी का पंजीकरण करता है और उसके माध्यम से करोड़ों रुपये का लेन-देन दिखाता है, तो वह देश की पूरी वित्तीय सुरक्षा प्रणाली को सटीकता से पंगु बना देता है।

साथियों बात अगर हम एनएचएआई टोल प्लाजा मामला राष्ट्रीय अवसंरचना में तकनीकी धोखाधड़ी की गंभीर चुनौती इसको समझने की करें तो,इस राष्ट्रव्यापी जांच का एक महत्वपूर्ण आयाम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल प्लाजा से जुड़ी कथित वित्तीयधोखाधड़ी है।प्रवर्तन निदेशालय ने 2 सितंबर को उत्तर प्रदेश, राजस्थान,महाराष्ट्र, जम्मू- कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली- एनसीआर और पश्चिम बंगाल में 14 परिसरों पर तलाशी ली। जांच का केंद्र कथित रूप से ऐसे अनधिकृत सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल है, जिनके माध्यम से वैध टोल रसीदों के समान रसीदें तैयार कर संग्रहित राशि कोआधिकारिक लेखा प्रणाली से बाहर मोड़ने की आशंका सामने आई है। एजेंसी के अनुसार, फोरेंसिक जांच और एनएचएआई के अभिलेखों से ऐसे सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। अब जांच का उद्देश्य डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाना, कथित लाभार्थियों की पहचान करना तथा अपराध से प्राप्त धन की वास्तविक दिशा का पता लगाना है।यह मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग केवल सड़कें नहीं, बल्कि देश की आर्थिक जीवनरेखा हैं। टोल व्यवस्था से प्राप्त प्रत्येक राशि सार्वजनिक अवसंरचना, रखरखाव और यातायात व्यवस्था से जुड़ी होती है।यदि तकनीकी माध्यमों का दुरुपयोग करके सार्वजनिक राजस्व को आधिकारिक लेखा प्रणाली से बाहर किया जाता है, तो नुकसान केवल सरकारी खजाने तक सीमित नहीं रहता; इससे डिजिटल शासन, सार्वजनिक संस्थाओं की विश्वसनीयता और नागरिकों के विश्वास पर भी असर पड़ता है। आधुनिक वित्तीय अपराध की यही विशेषता है कि अपराधी अब केवल व्यवस्था की कमजोरी तलाशते नहीं, बल्कि तकनीक को ही अपराध का साधन बना लेते हैं।

साथियों बात अगर हम परिमैच मामला: ऑनलाइन सट्टेबाजी से सीमा-पार धन के कथित नेटवर्क तक को समझने की करें तो,2 सितंबर की दूसरी बड़ी कार्रवाई साइप्रस-आधारित ऑनलाइन सट्टेबाजी मंच परिमैच और उससे जुड़े कथित वित्तीय नेटवर्क पर केंद्रित रही। प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र में पांच, दिल्ली-एनसीआर में चार, राजस्थान में दो और गुजरात में एक स्थान पर तलाशी ली। छापेमारी सीधे तौर पर उन सफेदपोश अपराधियों (वाइट-कालर क्रिमिनल्स) पर लक्षित थी, जो इस अवैध धन को वैध बनाने के तंत्र का संचालन कर रहे थे।इस रैकेट में भुगतान एग्रीगेटर्स (पेमेंट कम्पनीज) चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) की भूमिका सबसे प्रमुख बनकर उभरी है।डिजिटल अर्थव्यवस्था में भीतरघात: पेमेंट एग्रीगेटर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के उस गठजोड़ का सच जिसने ईडी को हिला दिया।ये पेशेवर,जिन्हें वित्तीय प्रणालियों कासंरक्षक माना जाता है, शेल कंपनियों के निर्माण और उनके माध्यम से फंड को डायवर्ट करने के मुख्य सूत्रधार पाए गए।मीडिया के अनुसार, कुछ भुगतान कंपनियों पर सट्टेबाजी से प्राप्त रकम को नकदी में बदलने तथा कुछ पेशेवरों पर अवैध धन प्रेषण और कथित फर्जी विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के माध्यम से रकम को विदेश भेजने में सहायता करने का आरोप है।इस मामले का सबसे चिंताजनक पहलू इसकी कथित बहु-स्तरीय वित्तीय संरचना है। यदि अपराध से प्राप्त धन पहले देश के भीतर कई खातों और संस्थाओं के बीच घुमाया जाए और उसके बाद अलग-अलग वित्तीय माध्यमों के जरिए विदेश भेजा जाए, तो जांच एजेंसियों के लिए वास्तविक स्रोत और अंतिम लाभार्थी तक पहुंचना अत्यंत कठिन हो जाता है। यही वह प्रक्रिया है जिसे सामान्यतःधन की परत-दर- परत आवाजाही कहा जाता है। परिमैच मामले में प्रवर्तन निदेशालय की पिछली कार्रवाई के दौरान लगभग 112 करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज किए जाने की रिपोर्ट भी सटीकता से सामने आई है।

साथियों बात अगर हम बहु- राज्यीय और बहु-स्तरीय जांच का रणनीतिक महत्व को समझने की करें तो, 2 सितंबर 2026 की दोनों कार्रवाइयों का सबसे बड़ा महत्व उनकी भौगोलिक व्यापकता और वित्तीय अपराध की बदलती प्रकृति को समझने में है। परिमैच जांच में चार राज्यों और दिल्ली-एनसीआर के 12 स्थानों को निशाना बनाया गया, जबकि एनएचएआई मामले में सात क्षेत्रों के 14 परिसरों पर तलाशी हुई। इसका अर्थ यह है कि जांच अब किसी एक शहर, बैंक खाते या कंपनी तक सीमित नहीं रही, बल्कि धन के स्रोत, उसके मध्यवर्ती ठिकानों, तकनीकी साधनों और संभावित अंतिम लाभार्थियों को एक साथ जोड़कर देखने की दिशा में आगे बढ़ रही है।आर्थिक अपराधों के विरुद्ध आधुनिक जांच की सफलता इसी बात पर निर्भर करती है कि जांच एजेंसियां केवल यह न देखें कि पैसा कहां जमा हुआ, बल्कि यह भी पता लगाएं कि पैसा कहां से आया, किन संस्थाओं से होकर गुजरा, किस तकनीकी माध्यम का इस्तेमाल हुआ और अंततः उसका लाभ किसे मिला। इस दृष्टि से बहु-राज्यीय तलाशी केवल छापेमारी नहीं, बल्कि धन की पूरी यात्रा को पुनर्निर्मित करने का प्रयास है।

साथियों बात कर हम वित्तीय पेशेवर और भुगतान प्रणाली: व्यवस्था के द्वारपाल की जिम्मेदारी इसको समझने की करें तो, परिमैच मामले ने वित्तीय पेशेवरों की भूमिका पर भी गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं।भुगतान कंपनियां,भुगतान द्वार,चार्टर्ड लेखाकार और कंपनी सचिव आधुनिक वित्तीय व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग हैं। इन संस्थाओं और पेशेवरों की विशाल बहुमत कीभूमिका वैध और आवश्यक है; इसलिए किसी जांच में नाम आने मात्र से किसी व्यक्ति या संस्था को दोषी मानना उचित नहीं होगा। अंतिम जिम्मेदारी जांच और न्यायिक प्रक्रिया से ही निर्धारित होगी।लेकिन यदि कोई पेशेवर जानबूझकर फर्जी कंपनियों,संदिग्ध लेन-देन या अवैध धन के स्थानांतरण को आसान बनाता है, तो उसकी भूमिका पूरे वित्तीय सुरक्षा तंत्र के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।वित्तीय कार्रवाई कार्य बल ने भी इस जोखिम को लंबे समय से रेखांकित किया है। उसके अनुसार वकील, लेखाकार, कंपनी और न्यास सेवा प्रदाता जैसे पेशेवर वित्तीय व्यवस्था के ‘द्वारपाल’ बन सकते हैं और अपराधियों द्वारा अनजाने या जानबूझकर दुरुपयोग किए जा सकते हैं। 2024 की वित्तीय कार्रवाई कार्य बल समीक्षा ने भी इस बात पर जोर दिया कि ऐसे पेशेवरों के लिए प्रभावी धनशोधन-विरोधी व्यवस्थाएं आवश्यक हैं। इसलिए भविष्य की वित्तीय सुरक्षा केवल बैंकों और जांच एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं हो सकती। भुगतान कंपनियों, लेखाकारों, कंपनी सचिवों,बैंकों,तकनीकी मंचों और नियामक संस्थाओं के बीच मजबूत सूचना- साझाकरण व्यवस्था विकसित करना आवश्यक होगा। वित्तीय कार्रवाई कार्य बल ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के सहयोग को भी आर्थिक अपराध के विरुद्ध वैश्विक सुरक्षा मजबूत करने का महत्वपूर्ण सटीक आधार माना है।

साथियों बात अगर हम डिजिटल अर्थव्यवस्था मेंतकनीक विकास का माध्यम भी, अपराध का हथियार भी,इसको समझने की करें तो,एनएचएआई और परिमैच मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण समानता दिखाई देती है तकनीक और वित्तीय प्रणालियों का कथित दुरुपयोग। एक मामले में अनधिकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से टोल संग्रह व्यवस्था को प्रभावित करने का आरोप है, जबकि दूसरे मामले में भुगतान प्रणालियों और वित्तीय माध्यमों के जरिए कथित सट्टेबाजी धन को इधर-उधर करने की जांच हो रही है। इससे यह स्पष्ट होता है कि डिजिटल अर्थव्यवस्था जितनी तेजी से विकसित होगी, साइबर और वित्तीय अपराधों की निगरानी उतनी ही उन्नत करनी होगी।भारत के लिए चुनौती दोहरी है। एक तरफ डिजिटल भुगतान और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देना है, दूसरी तरफ उसी तकनीक के दुरुपयोग को रोकना है। इसके लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित वित्तीय निगरानी,संदिग्ध लेन-देन की वास्तविक समय में पहचान लाभार्थी स्वामित्व की पारदर्शिता और मजबूत डिजिटल लेखा-परीक्षण जैसी व्यवस्थाओं को सटीकता से लगातार विकसित करना होगा।

साथियों बात अगर हम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप भारत की वित्तीय सुरक्षा का अगले चरण को समझने की करें तो, 2 सितंबर 2026 की कार्रवाई को केवल प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के रूप में देखना इसके व्यापक महत्व को सीमित कर देगा। यह कार्रवाई उस वैश्विक चुनौती की ओर संकेत करती है जिसमें अवैध सट्टेबाजी, धनशोधन, मुखौटा कंपनियां, सीमा-पार धन हस्तांतरण और तकनीकी धोखाधड़ी एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं। वित्तीय कार्रवाई कार्य बल लगातार इस बात पर जोर देता रहा है कि अपराधियों को वित्तीय व्यवस्था तक पहुंच देने वाले द्वारपालों की निगरानी, वास्तविक लाभार्थियों की पहचान और संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है।भारत की आर्थिक शक्ति बढ़ रही है और वैश्विक निवेश तथा डिजिटल वित्तीय गतिविधियों में उसकी भूमिका भी व्यापक हो रही है। ऐसे समय में आर्थिक अपराध के विरुद्ध कठोर और पारदर्शी कार्रवाई केवल राजस्व की रक्षा का विषय नहीं, बल्कि आर्थिक संप्रभुता और राष्ट्रीय प्रतिष्ठा का प्रश्न भी है। एनएचएआई जैसे सार्वजनिक अवसंरचना तंत्र में कथित धोखाधड़ी हो या ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े कथित सीमा-पार धन नेटवर्क,दोनों यह संदेश देते हैं कि आधुनिक अपराध की सीमा अब भौगोलिक नहीं रही है।

अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन करें इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि 2 सितंबर 2026 की प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाइयां भारत के सामने एक बड़ा नीति-संदेश रखती हैं,डिजिटल भारत को सुरक्षित भारत बनाने के लिए केवल तकनीक पर्याप्त नहीं है,बल्कि तकनीक के साथ पारदर्शिता, जवाबदेही, मजबूत वित्तीय निगरानी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी आवश्यक है। यदि सार्वजनिक राजस्व, डिजिटल भुगतान और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रवाह को अपराधी नेटवर्क से सुरक्षित रखना है, तो जांच एजेंसियों,वित्तीय संस्थाओं, तकनीकी कंपनियों और जिम्मेदार पेशेवरों के बीच सहयोग को और मजबूत करना होगा। आर्थिक अपराध के विरुद्ध असली सफलता केवल छापेमारी या संपत्ति जब्ती में नहीं, बल्कि उस पूरी व्यवस्था को मजबूत करने में होगी जिसमें अवैध धन पैदा ही न हो, छिप न सके और सीमा पार जाकर सुरक्षित आश्रय न पा सके। यही भारत की उभरती वैश्विक अर्थव्यवस्था की वित्तीय सुरक्षा का अगला निर्णायक अध्याय हो सकता है।