रविवार दिल्ली नेटवर्क
एकता सेवा शक्ति के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
साथ ही संस्था द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में गोलाबाड़ी थाना अध्यक्ष, समाजसेवी ताड़क नाथ साव, डॉ जे पी पांडेय, विशाल जैसवाल एवं पूर्व पार्षदा गीता राय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की सचिव अनु नेवटिया ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया, जिसके बाद ध्वजारोहण किया गया एवं उपाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय द्वारा राष्ट्रगान कर भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई समाज सेवी भी उपस्थित रहे जिनको संस्था द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महिला सदस्यों को शक्तिरूपम मानते हुए विशेष सम्मान दिया गया।
संस्था के अध्यक्ष विक्की यादव ने भावुक होते हुए अपने पंद्रह वर्षों के संघर्ष को सबसे साझा किया कि कैसे एक छोटी सी, मात्र चार पांच लोगों की संस्था आज इतना बड़ा आयोजन कर रही है, उन्होंने यह भी कहा कि यह संस्था पूरी तरह समाजिक है और जन सेवा के लिए अग्रसर है।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं सदस्यों द्वारा कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुति भी सराहनीय रही।
चित्रकला प्रतियोगिता में सबसे श्रेष्ठ तीन बच्चों को मोमेंटो और भेंट देकर सम्मानित किया गया एवं सभी प्रतिभागियों को मिठाई और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
संस्था के साथी गण – आयुष दुबे, कुणाल सिंह, आशीष यादव, रोहित वर्मा, वर्षा पोद्दार, समाजसेविका अनुपमा जायसवाल, विनय यादव, राकेश साव, संजीव कुमार तिवारी, योगेश सिंह , राजा साव, राजेश झा, मोहित शुक्ला, अजय ठाकुर, शशांक सिंह एवं अन्य के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।





