एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण में 488 महिलाओं को सहायता धनराशि प्रदान की

Financial assistance was provided to 488 women under the second phase of the Single Women Self-Employment Scheme

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 488 महिलाओं को ₹2.76 करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की।

इस अवसर पर मातृशक्ति के सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्पित भाव से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के माध्यम से एकल महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका, स्वरोजगार के अवसर और आत्मनिर्भर बनने का सशक्त आधार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 2.65 लाख से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं, जबकि 5 लाख से अधिक महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार और उद्यमिता की नई मिसाल स्थापित कर रही हैं।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य भी उपस्थित रही।