कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग ने अग्निवीर योजना के विरोध में निकाली आक्रोश रैली

The Congress Ex-Servicemen Department held a protest rally against the Agnipath scheme

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : अखिल भारतीय कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी जी तथा प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में अग्निवीर योजना के विरोध में देहरादून में आक्रोश रैली निकाली गई।

रैली प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से घंटाघर, लैंसडाउन चौक एवं परेड ग्राउंड होते हुए पुनः कांग्रेस भवन पहुंची।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी, सूर्यकांत धस्माना, प्रवक्ता अभिनव थापर, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, जसविंदर सिंह गोगी, अश्वनी बहुगुणा, सोनिया आंनद, सैनिक प्रकोष्ठ के गोपाल सिंह गड़िया, बलबीर सिंह पंवार, आर पी ध्यानी, सूरत सिंह नेगी, शेखर सकलानी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

रैली के माध्यम से अग्निवीर योजना को वापस लेने, युवाओं के हितों की रक्षा करने तथा सेना की पारंपरिक भर्ती व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई गई।