रविवार दिल्ली नेटवर्क
नई दिल्ली: जिला केशवपुरम भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय खटाना ने की। इस स्मृति सभा में मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली सरकार के मंत्री श्री रविन्द्र इंदराज उपस्थित रहे, जिन्होंने सभा को संबोधित किया।कार्यक्रम के दौरान देश के विभाजन के समय हिंसा और विस्थापन के दर्द को सहने वाले लाखों निर्दोष लोगों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।सभा को संबोधित करते हुए वक्ता ने विभाजन के जिम्मेदार लोगों के साथ साथ मोहम्मद अली जिन्ना की ऐतिहासिक भूलों को रेखांकित किया, जिसके कारण देश को विभाजन का दंश झेलना पड़ा। इसके साथ ही, अखंड भारत के संकल्प और देश के विभाजन पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों एवं उनके संघर्षों को भी याद किया गया। जिला अध्यक्ष अजय खटाना ने कहा कि यह दिवस हमें अपनी मातृभूमि के प्रति हमारे कर्तव्यों और राष्ट्रीय एकता की याद दिलाता है। इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, जिला प्रभारी डॉ योगेश आत्रेय, महामंत्री नरेश मलिक, गीतांजलि शर्मा, देवराज कोली, जिला उपाध्यक्ष, , मंत्री , जिला मीडिया , मोर्चा अध्यक्ष सह महामंत्री, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री के साथ अनेकों कार्यकर्ता की उपस्थिति रही ।





