कैबिनेट मंत्री ने थैलीसैंण विकासखंड की ढाईज्युली एवं कण्डारस्यूं पट्टी के आपदा प्रभावित गांवों में आपदा से हुई क्षति की समीक्षा की

The Cabinet Minister reviewed the damage caused by the disaster in the affected villages of the Dhaijuli and Kandarsyun *pattis* (administrative clusters) in the Thalisain development block

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने शासकीय आवास यमुना कॉलोनी देहरादून में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के थलीसैंण विकासखंड की ढाईज्युली एवं कण्डारस्यूं पट्टी के आपदा प्रभावित गांवों डुंगरी तल्ली, डोबरा, रीखोली, बगेली, पैलार सहित अन्य गांवों में आपदा से हुई क्षति की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि क्षति का विस्तृत आकलन कराने के लिए सचिव आपदा प्रबंधन को सर्वे टीम भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भू-धसांव से प्रभावित 29 परिवारों को नियमानुसार उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं पाबो बाजार में हो रहे भू-धसांव की भूगर्भीय जांच टीएचडीसी से कराने तथा जांच के आधार पर ट्रीटमेंट कार्य शीघ्र शुरू करने को कहा गया है।

क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मोटरमार्गों एवं पुलों की शीघ्र मरम्मत कर आवागमन बहाल करने तथा आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन, प्रमुख अभियंता लोनिवि, मुख्य अभियंता पेयजल निगम, मुख्य वन संरक्षक सहित लोनिवि, जल संस्थान, पीएमजीएसवाई, पेयजल निगम एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे।