दीपक कुमार त्यागी
- प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता जनपद बुलन्दशहर पहुँचे जहाँ उन्होनें जनपद बुलन्दशहर मे 33/11 केवी उपकेन्द्र डी०एम० रोड एवं नीमखेडा के अन्तर्गत, कॉवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर, निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने जनपद बुलन्दशहर के प्रसिद्ध श्री राजराजेश्वर महाराज जी मंदिर जाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण कर, विद्युत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
- प्रबन्ध निदेशक ने वर्टिकल व्यवस्था के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र के सहायक अभियन्ता स्तर के अधिकारियों के साथ वाणिज्यिक, तकनीकी एवं कॉवड यात्रा संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
- श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, सभी अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश।
- यात्रा मार्गों एवं कार्यक्रमों स्थलो पर अस्थाई विद्युत संयोजन अविलम्ब प्रदान किए जाए।
मेरठ / बुलन्दशहर : पश्चिमांचल विद्युत वितरण वितरण निगम लिमिटेड प्रदेश सरकार की मन्शा के अनुरूप महापावन कॉवड यात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए, प्रतिबद्धता एवं सजगता के साथ कार्य कर रहा है। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा लगातार डिस्कॉम के विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर, कॉवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है तथा यात्रा से संबंधित विद्युत व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं जिससे श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा सके।
25 जुलाई, 2026 को प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता जनपद बुलन्दशहर पहुंचें जहाँ उन्होनें 33/11 केवी उपकेन्द्र डी०एम० रोड एवं नीमखेडा के अन्तर्गत कॉवड मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया, विद्युत पोलो पर पोलोथीन लगाने, ट्रांसफार्मरों की फैन्सिंग, लाईनों के नीचे गार्डिंग इत्यादि विद्युत कार्यों की गुणवत्ता व प्रगति की जॉच की तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। कॉवड मार्गो मे ओवरहेड विद्युत लाईनों को मानक के अनुसार उचित उचाई पर किए जाने तथा जिन स्थानों पर विद्युत लाईने जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में हैं उन्होनें ठीक कराए जाने तथा प्लिन्थ पर रखें ट्रांसफार्मरों की बैरीकेडिग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने बुलन्दशहर जनपद के कॉवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया तथा जनपद के प्रसिद्ध श्री राजराजेश्वर महाराज जी मंदिर जाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण कर, विद्युत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें विद्युत पोल, लाईनों, ट्रांसफार्मरों एवं अन्य विद्युत उपकरणों की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक अनुरक्षण एवं सुधारात्मक कार्य निर्धारित समयसीमा मे पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रबन्ध निदेशक द्वारा शहरी क्षेत्र के सहायक अभियन्ता स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर, वाणिज्यिक, तकनीकी एवं कॉवड यात्रा संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक मे राजस्व वसूली, लाईन लॉस मे कमी, उपभोक्ता सेवाओं की गुणवत्ता तथा कॉवड यात्रा के दौरान, निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कॉवड यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत बांधा उत्पन्न न हो, इसके लिए संवेदनशील स्थलों पर, विशेष निगरानी रखी जाए। कॉवड मार्गो पर विद्युत लाईनों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु पर्याप्त सन-साधन एवं तकनीकी दल 24X7 उपलब्ध रहें। उन्होनें कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण समन्वय एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए निर्बाध, सुरक्षित एवं गुंणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें।
प्रबन्ध निदेशक द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जिन मार्गों से कॉवड यात्राऐं गुजरेगीं या आयोजन संपन्न होगें ऐसे मार्गो, स्थलों पर पडने वाले बिजली की खंभों का परीक्षण सुनिश्चित कर लिया जाए। रात्रि के समय मार्ग / स्थलों पर विद्युत आपूर्ति में व्यवधान न हो, लोकल फॉल्ट को तत्काल अटेण्ड कर ठीक कर दिए जाए। उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिए हैं यदि यात्रा मार्गो एवं कार्यक्रम स्थलों पर अस्थाई विद्युत संयोजन की मॉग होती है तो अस्थाई संयोजन अविलम्ब प्रदान किया जाए।
बैठक मे संजीव कुमार मुख्य अभियन्ता (वि०), बुलन्दशहर क्षेत्र, बुलन्दशहर, हर्षित श्रीवास्तव अधीक्षण अभियन्ता, महेश कुमार अहिरवार अधीक्षण अभियन्ता, शिशिर कुमार चाही अधीक्षण अभियन्ता, सोनम सिंह स्टाफ आफिसर तथा अधिशासी अभियन्ता एवं उपखण्ड अधिकारी उपस्थित रहे।





