मुंबई (अनिल बेदाग) : बच्चों के लिए खेल अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सीखने और वास्तविक दुनिया को समझने का जरिया भी बनता जा रहा है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए KidZania India ने बच्चों के पर्सनल केयर ब्रांड केटी किड्स के साथ मिलकर KidZania Mumbai में केटी किड्स पर्सनल केयर स्टूडियो लॉन्च किया है।
यह नया रोल-प्ले अनुभव बच्चों को पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की दुनिया से परिचित कराएगा। यहां बच्चे डिस्प्ले स्टाइलिस्ट और इन्वेंटरी मैनेजर की भूमिका निभाते हुए प्रोडक्ट सैंपल तैयार करने, डिस्प्ले सजाने और इन्वेंटरी मैनेज करने जैसी गतिविधियों का अनुभव ले सकेंगे।
KidZania India के चीफ बिज़नेस ऑफिसर तरनदीप सिंह सेखों ने कहा, “बच्चे दुनिया को सिर्फ देखकर नहीं, बल्कि उसका हिस्सा बनकर सीखते हैं। यह स्टूडियो उन्हें रोजमर्रा के प्रोडक्ट्स के पीछे की पूरी यात्रा समझने का अवसर देता है।”
वहीं केटी किड्स के फाउंडर ध्रुव सयानी ने कहा, “हम चाहते थे कि बच्चे पर्सनल केयर को सिर्फ जानें नहीं, बल्कि उसके प्रति जिज्ञासु भी बनें। खेल-खेल में वे समझ सकते हैं कि किसी प्रोडक्ट के पीछे कितनी देखभाल और सोच होती है।”





