दीपक कुमार त्यागी
जन्मदिन पर उमड़े भारी जनसैलाब में लगी अपने चहेते क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय विधायक संजीव शर्मा को बधाई देने की होड़
गाजियाबाद : गाजियाबाद शहर के विधायक संजीव शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने के लिए उमड़ा भारी जनसैलाब उनकी लोकप्रियता और जनता के बीच मजबूत जुड़ाव की मिसाल बन गया। जन्मदिन का उत्सव देर रात से ही प्रारंभ हो गया था। देर रात से ही हजारों की संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए जश्न में शामिल हुए।
सोमवार सुबह से बधाई देने का सिलसिला और भी तेज हो गया। शहर के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं पत्रकार बंधुओं के साथ-साथ आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग विधायक संजीव शर्मा को शुभकामनाएं देने रामलीला मैदान पहुंचे।
कार्यक्रम स्थल जानकी भवन पर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर व्यक्ति अपने लोकप्रिय विधायक को स्वयं बधाई देने के लिए कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करता दिखाई दिया। चेहरे पर खुशी और हाथों में शुभकामनाओं के साथ लोगों का यह उत्साह विधायक संजीव शर्मा के प्रति उनके स्नेह और विश्वास को साफ तौर पर दर्शा रहा था।
शहर के प्रबुद्ध नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर विधायक संजीव शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आसपास के क्षेत्रों और जनपदों से लोगों का पहुंचना इस बात का प्रमाण रहा कि संजीव शर्मा ने अपने जनसेवा के कार्यों के माध्यम से व्यापक स्तर पर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज, पंडित महेश वशिष्ठ, पुरा महादेव के महंत अभिषेक गुरु, सांसद अतुल गर्ग, पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बालेश्वर त्यागी, केबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुनील शर्मा, मेयर सुनीता दयाल, विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व विधायक रूप चौधरी, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, मास्टर अमरदत्त शर्मा, शिक्षाविद राम अवतार जिंदल, प्रमुख व्यवसायी संजीव गुप्ता, देवेंद्र हितकारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संजीव शर्मा ने सभी शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें सेवा का अवसर दिया है, उस विश्वास को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए गाजियाबाद शहर के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। जन्मदिन के अवसर पर उमड़ा यह अभूतपूर्व जनसैलाब निश्चित रूप से शहर विधायक संजीव शर्मा की लोकप्रियता, जनसेवा और जनता से उनके आत्मीय रिश्ते की एक शानदार तस्वीर बनकर सामने आया।





