टिहरी के साहिल सुरियाल का आईआईटी में हुआ चयन

Sahil Suryal from Tehri selected for IIT

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : टिहरी जनपद के ग्राम पंचायत कैन्सूर (पट्टी-पालकोट) के साहिल सुरियाल का आईआईटी इंदौर में चयन हुआ है। गांववासी उनकी इस सफलता से गौरान्वित हैं।

राजकीय इंटर कॉलिज, चाका से इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उतीर्ण करने के बाद अपनी कड़ी मेहनत व लगन से साहिल ने यह उपलब्धि हासिल की है। राजकीय शिक्षक संघ, टिहरी के तपोवन में आयोजित अधिवेशन में उन्हें सम्मानित भी किया गया।

शिक्षिका डॉ. सुलोचना सजवाण व समाजसेवी एसएस सजवाण ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं ही देश व समाज को प्रगति के पथ पर ले जाती हैं। अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।