थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा क्रेडिट कार्ड के बिल जमा करने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Indirapuram Police have arrested two accused individuals who engaged in online shopping by committing fraud under the pretext of paying credit card bills

दीपक कुमार त्यागी

अभियुक्तों के कब्जे से 10 मोबाइल आईफोन, 01 बोट एयरपॉड्स, 01 क्रोमा ईअरबड्स, 01 फिलिप्स ट्रिमर, 01 फिलिप्स गारमेन्ट्स स्टीमर, 01 पावर बैंक व 3 मोबाइल एडॉप्टर व 1200 रू नगद बरामद

गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के 10 सितंबर 2026 को थाना इन्दिरापुरम पर वादिया द्वारा तहरीर दी गयी कि अभियुक्त द्वारा खुद को एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट कर्मचारी बताकर एक्सिस बैंक के खाते से दो बार में करीब 3,12,589/- रुपये की राशि अनाधिकृत से ऑनलाइन फ्रॉड कर निकाल लेना जिसके संबंध में थाना इन्दिरापुरम पर तत्काल सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।

तत्पश्चात थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा11 सितंबर 2026 को क्रेडिट कार्ड के बिल जमा करने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर ऑनलाइन शापिंग करने वाले 02 अभियुक्तों अरूण निवासी – स्वरूप नगर दिल्ली, उम्र करीब 36 वर्ष व अंकित कुशवाहा निवासी – आई ब्लाक लिवासपुर टाउन दिल्ली, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 10 मोबाइल आईफोन, 01 बोट एयरपॉड्स, 01 क्रोमा ईअरबड्स, 01 फिलिप्स ट्रिमर, 01 फिलिप्स गारमेन्ट्स स्टीमर 01 पावर बैंक व 3 मोबाइल एडॉप्टर व 1200 रू नगद बरामद हुए । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम दोनों लोग साथ मिलकर सीधे-साधे लोगों को क्रेडिट कार्ड का बकाया बिल जमा कराने के नाम पर अपने जाल में फंसाकर धोखाधड़ी करते हैं। हम लोगों को क्रेडिट कार्ड का बकाया भुगतान कराने के नाम पर विभिन्न प्रकार के लिंक बनाकर उनके मोबाइल नंबर पर भेजते हैं तथा लिंक के माध्यम से क्रेडिट कार्ड का बिल जमा कराने की बात कहकर उनसे धनराशि ट्रांसफर कराते हैं। लोगों द्वारा हमारे द्वारा भेजे गये लिंक के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर किये जाने के उपरान्त हम उक्त धनराशि को सीधे दुकानों / स्टोर के खातों में सामान की खरीदारी के बिल के भुगतान के रूप में ट्रांसफर कराते हैं तथा वहां से मोबाइल फोन एवं अन्य सामान प्राप्त करते हैं। हम लोग धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि से ऑनलाइन मोबाइल फोन, ईयरबड्स, ट्रिमर, गारमेंट स्टीमर, पावर बैंक, मोबाइल एडेप्टर आदि सामान खरीदते हैं। इसी प्रकार लोगों से धोखाधड़ी कर प्राप्त की गयी धनराशि से ट्रांसफर कराकर की गयी ऑनलाइन शॉपिंग/लेन-देन से संबंधित हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम थाना इन्दिरापुरम पुलिस की टीम रही।