पूर्व पार्षद राजेन्द्र त्यागी को यूपी भाजपा का कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त होने पर दी बधाई

Congratulations to former councilor Rajendra Tyagi on being appointed member of UP BJP's working committee.

दीपक कुमार त्यागी

गाजियाबाद : भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में गाजियाबाद से तेजतर्रार पूर्व पार्षद और लोकप्रिय राजनेता राजेन्द्र त्यागी को स्थान मिला है। बहुत लंबे अरसे से भाजपा से जुड़े हुए राजेन्द्र त्यागी की नियुक्ति से भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं, समर्थकों और उनके शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है, उन्हें बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। उसी कड़ी में वीरेंद्र सारस्वत ( चेयरमैन, सहकारी क्रय – विक्रय समिति, गाजियाबाद) व एडवोकेट राजीव त्यागी ( नवादा) ने बुके देकर राजेन्द्र त्यागी को बधाई व शुभकामनाएँ दी।