प्रधानमंत्री मोदी से मिले राघव चड्ढा, मुलाकात को बताया यादगार

Raghav Chadha met Prime Minister Modi; described the meeting as memorable

प्रमोद शर्मा

नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद चड्ढा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए इसे यादगार सुबह बताया।

राघव चड्ढा ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का अवसर मिला और दोनों के बीच विस्तृत एवं सार्थक बातचीत हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए समय के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के विचारों, अनुभव और मार्गदर्शन से लाभ उठाने का अवसर मिला।

चड्ढा ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि यह सुबह वह लंबे समय तक याद रखेंगे। उनकी इस पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में प्रधानमंत्री और राघव चड्ढा की मुलाकात को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

हालांकि, चड्ढा ने अपनी पोस्ट में मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसका कोई विस्तृत ब्योरा साझा नहीं किया है। उन्होंने केवल बातचीत को विस्तृत और ज्ञानवर्धक बताते हुए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।