नीदरलैंड के तेलजेनकैंप को 49 वें मिनट पीले कार्ड से पलट गई बाजी
सत्येन्द्र पाल सिंह
एम्सतलवीन(नीदरलैंड) : होजे बसेस्ट्रा की शानदार हैट्रिक और ड्रैग फ्लिकर पेन कुनिल के एक गोल से पिछड़ने के बाद स्पेन ने गजब की वापसी कर तीसरे और चौथे क्वॉर्टर में दस मिनट के भीतर तीन गोल कर ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड को यहां उसके घर मे यहां शुक्रवार को बेहद रोमांचक संघर्ष में 4-3 से जीत दर्ज कर 16 वें एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के फाइनल में स्थान बना लिया। नीदरलैंड ने मैच के 22 वें मिनट में कोइन बीन के गोल से खाता खोला। होजे बसेस्ट्रा ने तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने से चार मिनट पहले गोल कर स्पेन को एक एक की बराबरी दिलाई 49 वें मिनट में नीदरलैड के डयूको तेलजेनकैंप को पीला कार्ड दिखा पांच मिनट के लिए मैदान से बाहर भेजे जाने से बाजी ही पलट गई और स्पेन ने पांच मिनट में तीन गोल कर सेमीफाइनल जीत लिया। नीदरलैंड के लिए आखिरी तीन मिनट में पहले यिप येनसन ने और दो मिनटबाद जोइप डी मोल ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 3-4 जरूर किया तब बहुत देर हो चुकी थी।
नीदरलैंड के लिए कप्तान थियरे ब्रिंकमैन ने तीसरे, डयूको तेलजेनकैंप ने पांचवें और जोनास डी ज्यूस छठे मिनट में गेंद को लेकर डी में तेज शॉट जमाए लेकिन स्पेन के गोलरक्षक लुइज कालजैडो ने अच्छा पूर्वानुमान लगा कर इन सभी के हमले नाकाम कर दिए। तिमैन रेयंगा ने बाएं से गेंद को संभाल डी में पहुंच तेज शॉट जमाया लेकिन स्पेन के कप्तान मार्क मिरालेज ने सही समय पर डी में गेंद को कब्जे ले अपनी टीम पर खतरा टाल दिया। कप्तान मार्क मिरालेज के तेज स्लैप शॉट पर होजे बसेस्ट्रा डी में पहले क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले गेंद को अपनी स्टिक पर नहीं ले पाए और स्पेन के हाथ आया खाता खोलने का मौका निकल गया। जस्टन ब्लाक के तेज शॉट पर कप्तान थियरे ब्रिंकमैन के शॉट को स्पेन के गोलरक्षक ने रोक कर अपनी टीम को पिछड़ने से बचाया। बाएं से आए तेज क्रॉस पर मैच के 22 वे मिनट में कोइन बिएन ने गोल का नीदरलैंड का खाता खोला। होजे बसेस्ट्रा ने दूसरा क्वॉटर खत्म होने से पहले तेज शॉट जरूर लगाया लेकिन उनका निशाना लक्ष्य चूक गया। होजे बसेस्ट्रा ने डी के बाहर तेज शॉट पर डी में गेंद पर बस अपनी हॉकी लगाई और गोल कर स्पेन को एक एक की बराबरी दिला दी। नीदरलैंड को मैच के 47 वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस पर यिप येनसन के फ्लिक लुइस कालजैडो ने रोक कर बेकार किया। नीदरलैंड के डयूको तेलजेनकैंप को खतरनाक खेल के लिए मैच के 49 वें मिनट में पीला कार्ड दिखा कर मैदान से बाहर भेजा। पेप कुनिल के तेज स्लैप शॉट पर होजे बसेस्ट्रा ने अगले ही मिनट मैच का अपना दूसरा गोल गोल कर स्पेन को 2-1 से आगे कर दिया। ड्रैग फ्लिकर पैप कुनिल ने दो मिनट मिले मैच के तीसरे पेनल्टी कॉर्नर गोल कर स्पेन को 3-1 से आगे कर दिया। जस्टन बलाक डी के भीतर पीछे आकर निकोलज अल्वारेज को गिराने मिले पेनल्टी को होजे बसेस्ट्रा ने गोल में बदल अपनी हैट्रिक पूरी की। नीदरलैंड ने आखिरी पांच मिनटमें अपने गोलरक्षक को बाहर बुला और दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और इन पर आखिरी तीन मिनट में पहले यिप येनसन ने और दो मिनटबाद जोइप डी मोल ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 3-4 जरूर किया तब बहुत देर हो चुकी थी।
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हरा पांचवां स्थान : ब्लैक गोवर्स और कई विलट के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे एक एक गोल की बदौ़लत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को बराबर होती बारिश के बीच वेगनर स्टेडियम में खेले गए मैच में 2-0 से हरा कर पांचवां स्थान पाया। ऑस्ट्रेलिया को मैच में 13 पेनल्टी कॉर्नर मिले और इस ब्लैक गोवर्स ने छठे और विलट ने 13 वें और आखिरी पर गोल दागा। इंग्लैंड को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह एक को भी गोल में नहीं बदल पाया। इंग्लैंड की टीम मैच में कहीं दिखाई ही नहीं दी और उसे छठे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा।
पाक को 11 वां स्थान : पाकिस्तान ने अपने गोलरक्षक वकार के पेनल्टी शूटआउट में दक्षिण अफ्रीका के हैंस नीथलिंग और जैमी सील को तीसरे और चौथे प्रयास पर गोल करने से रोक कर बेहद रोमांचक मैच में उसे निर्धारित समय में चार चार की बराबरी के बाद 4-3 से हरा कर 11 वां स्थान हासिल किया। यह इस विश्व कप का पहला शूटआउट था। पाकिस्तान के लिए शूटआउट में जकारिया हयात , उमर मु्स्तफा, हन्नान शाहिद और अम्माद बट ने किए जबकि कप्तान वहीद अशरफ राणा के प्रयास को दक्षिण अफ्रीका के गोलरक्षक कुलिन द जैगर ने रोक कर बेकार किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए शूटआउट में डायन कासिम,कैल्विन डेविस और कासिम मु्स्तफा ने एक एक गोल किया। ट्रेवर डे लोरा और डायन कासिम ने शुरू के 18 मिनट में एक एक गोल कर दक्षिण अफ्रीका को 2-0से आगे कर दिया। अफराज,मुहम्मद अम्माद और कप्तान अशरफ वहीद राणा के एक एक गोल की बदौलत पाकिस्तान ने वापसी कर 3-2 की बढ़त ले ली। मुस्तफा कासिम ने तीसरे और चौथे क्वॉर्टर में दो गोल कर दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से आगे कर दिया। मुहम्मद हमीदुद्दीन ने आखिरी मिनट में गोल बेहतरीन मैदानी गोल कर पाकिस्तान को चार चार की बराबरी दिला कर मैच को शूटआउट में खींच दिया।





