मुकेश गोयल बने निगम की महत्वपूर्ण समिति के चेयरमैन

Mukesh Goyal appointed Chairman of the corporation's key committee

भाजपा नेतृत्व ने जताया भरोसा, बोले—ईमानदारी और पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम के पार्षद मुकेश गोयल को निगम की विशेष नियुक्तियां, पदोन्नतियां, अनुशासनात्मक एवं संबंध मामले समिति का चेयरमैन बनाया गया है। शुक्रवार को निगम मुख्यालय स्थित सिविक सेंटर में मुकेश गोयल ने चेयरमैन पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस अवसर पर मुकेश गोयल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, विशेषकर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता तथा सांसद, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए गौरव के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

मुकेश गोयल ने कहा कि वह इस दायित्व को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन और समाज के हित में कार्य करते हुए नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

नामांकन के दौरान मेयर प्रवेश वाही, नेता सदन जय भगवान यादव, डिप्टी मेयर डॉ. मोनिका पंत, हेमचंद गोयल सहित अन्य निगम पार्षद उपस्थित रहे।

मुकेश गोयल को महत्वपूर्ण समिति का चेयरमैन बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।