यशस्वी और केएल राहुल की शतकीय भागीदारी से भारत का बढ़िया जवाब

India's great reply with the century partnership of Yashasvi and KL Rahul

निकल्स व फिलिप्स की 216 रन की भागदारी से न्यूजीलैंड ने बनाए 368 रन

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के शानदार अर्द्धशतकों और इन दोनों की पहले विकेट की 27. 5 ओवर में 130 रन की भागीदारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के 368 रन के विशाल स्कोर के जवाब में बेसिन रिजर्व , वेलिंगटन में पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल बंद होने तक अपनी पहली पारी में 39 ओवर में एक विकेट खोकर 159 रन बनाकर मजबूत आगाज किया। केएल राहुल दूसरे दिन का खेल बंद होने पर 116 खेल कर पांच चौकों की मदद से 52 और देवदत्त पड्डीकल 35 गेंद खेल कर तीन चौकों की मदद से 16 रन बना क्रीज पर डटे थे। भारत अभी न्यूजीलैंड से अभी 209 रन पीछे है और पहली पारी में उसके नौ विकेट बाकी हैं। अपने सलामी जोड़ीदार केएल राहुल की तरह न्यूजीलैंड की धरती पर अपना पहला टेस्ट खेल रहे यशस्वी भले ही 15 रन से अपना शतक बनाने से चूके लेकिन संभल कर आगाज करने के बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों पर जवाबी हमला बोलते हुए उनके खिलाफ तेज रन बनाने का कोई मौका नहीं चूका। यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद भारत ने 11.1 ओवरों में मात्र 29 रन जोड़े लेकिन अच्छी बात यह रही कि भारत ने कोई और विकेट नहीं खोया। बेशक फिलहाल भारत का पलड़ा भारी है। बावजूद इसके भारत को पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल कर पहले टेस्ट पर मजबूत बढ़त बनानी है तो केएल राहुल को शनिवार सुबह पहले सत्र में संभल कर अपने मिजाज के मुताबिक लंगर डाल कर बल्लेबाजी करनी होगी।

यशस्वी जायसवाल ने मैट हेनरी की गेंद पर छह रन के निजी स्कोर पर मिले जीवनदान का पूरा लाभ उठाते हुए सकारात्मक अंदाज में बल्लेबाजी की और खास पर विकेट के दोनों ओर बेहतरीन ड्राइव लगा कर चौके जड़े। जायसवाल ने जैकब डफी को खूब निशाना बनाया। यशस्वी और केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में उसके खिलाफ भारत के लिए पहले विकेट की दूसरी सबसे बड़ी भागीदारी की। भारत के लिए मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ इससे पहले विकेट की सबसे बड़ी भागीदारी मनोज प्रभाकर और डब्ल्यू वी रामन ने ऑकलैंड में फरवरी , 1990 में 149 रन की थी। केएल राहुल ने अपना अर्द्धशतक पारी के पारी के 34 वें और मैट हेनरी के 12 वें ओवर की तीसरी गेंद को कवर में खेल एक रन दौड़ कर 99 गेंद खेल कर पांच चौकों की मदद से पूरा किया।

यशस्वी जायसवाल ने जैकब डफी के पांचवें और परी के 23 वें ओवर की पहली गेंद को स्ट्रेट ड्राइव कर 66 गेंद खेल कर नौ चौकों की मदद से अपना अर्द्ध शतक पूरा किया और उनके इस ओवर में उन्होंने इस ओवर में दो चौके और लगाए। जायसवाल (85रन, 89 गेंद 16 चौके)) ने न्यूजीलैंड ने तेज गेंदबाज मैट हेनरी की धीमी गेंद को पुश करने की कोशिश और इस पर उन्होंने विकेट के पीछे कैच की अपील की। अंपायर ने तब यशस्वी को आउट नहीं दिया लेकिन इस पर उन्होंने रिव्यू लिया और तीसरे अंपायर ने उन्हें विकेटकीपर टॉम ब्लूंडल के हाथों कैच आउट किया और भारत ने पहला विकेट पारी के 28 वें ओवर में खोया। तब केएल राहुल 80 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 42 रन बना कर खेल रहे थे।

यशस्वी जायसवाल ने मैट हेनरी की गेंद पर छह रन के निजी स्कोर पर मिले जीवनदान का पूरा लाभ उठाते हुए सकारात्मक अंदाज में बल्लेबाजी की और खास पर विकेट के दोनों ओर बेहतरीन ड्राइव लगा कर चौके जड़े। जायसवाल ने जैकब डफी को खूब निशाना बनाया। बाएं हाथ के यशस्वी जायसवाल और अनुभवी केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने बहुत संभल कर भारत की पहली पारी का आगाज किया और 26 गेंदों के बाद अपना खाता खोला। भारत ने शुरू के पांच ओवर में बिना क्षति मात्र छह रन बन थे।यशस्वी जायसवाल (6) ने अपनी पारी के शुरू में मैट हेनरी की बाहर जाती गेंद को खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले का मोटा बाहरी किनारा लेकिन उछली लेकिन गली में ग्लेन स्लिप इस कैच को लपक नहीं पाए। भारत के लिए पहली पारी का पहला आधा घंटा बहुत मुश्किल रहा।

ग्लेन फिलिप्स (118 रन, 216 गेंद, 14 चौके) के शतक और उनकी हेनरी निकोल्स (अविजित 175 रन, 335 गेंद, 21 चौके) के साथ छठे विकेट की 216 रन की भागीदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 121 ओवर में 368 रन का मजबूत स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को दूसरे दिन अपनी पहली पारी पहले दिन के पांच विकेट पर 243 रन से आगे शुरू की और आखिर के पांच विकेट 125 रन जोड़ कर खो दिए। हेनरी निकल्स 335 गेंद खेल कर छह घंटे से पांच मिनट क्रीज पर रह कर 21 चौकों की मदद से 175 रन बनाकर अविजित रहे। आकाशदीप की कोण बनाती गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को पारी के 94 वें ओवर में बोल्ड उनकी और हेनरी निकल्स की छठे विकेट की पारी की सबसे बड़ी और लंबी भागीदारी को तोड़ भारत को राहत दिलाई। पांचवां विकेट मात्र 70 रन पर गंवाने के बाद फिलिप्स के रूप में न्यूजीलैंड ने छठा विकेट 286 रन पर खोया। इस भागीदारी के टूटने के साथ न्यूजीलैंड ने आखिरी पांच विकेट 82 रन जोड़ कर खो दिए।

भारत के लंबे कद के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी लंबाई का लाभ उठाकर नाथन स्मिथ (14 रन, 44 गेंद, 2 चौके) को नीची रहती गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट कर न्यूीलैंड का स्कोर सात विकेट पर 318 रन कर दिया। आकाश दीप ने अपने नए स्पैल में एक खतरनाक बाउंसर पर काइल जैमिसन (11 रन, 21 गेंद, एक चौका) को चौंकाया और इस पर उन्होंने नीचे खेलने की खेलने की कोशिश की लेकिन केएल राहुल ने स्लिप में आसान सा कैच लपक कर उन्हें आउट कर पैवेलियन लौटा न्यूजीलैंड का स्कोर आठ विकेट 342 रन कर दिया। मैट हेनरी (1 रन, 9 गेंद) जसप्रीत बुमराह कीऑफ स्टंप पर पिच होकर तेजी से भीतर आती गेंद को खेलने से चूके और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए और न्यूजीलैंड ने नौवां विकेट 348 पर खोया। जैकब डफी (4 रन,12 गेंद) के अंशुल काम्बोज की शॉर्ट गेंद को रक्षात्मक ढंग से खेलने की कोशिश में विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमाने के साथ न्यूजीलैंड की पहली पारी समाप्त चायकाल से आधा घंटा पहले समाप्त हुई। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (4/92), आकाशदीप (3/52) ,अंशुल काम्बोज (2/69) व प्रसिद्ध कृष्णा (1/100) की चौकड़ी ने न्यूजीलैंड के सभी दस विकेट बांटे। भारत के लिए सुबह आकाशदीप ने सबसे बढ़िया गेंदबाजी की और सुबह उनका गेंदबाजी विश्लेषण रहा 6-2-12-1