राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ यात्रा पर

Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani on visit to New Delhi and Chhattisgarh

रविवार दिल्ली नेटवर्क

रायपुर में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य में होने वाले संत माता हासी देवी के 200 वें जयंती समारोह में होंगे शामिल

जयपुर : राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी बुधवार से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और छत्तीसगढ की यात्रा पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्पीकर देवनानी बुधवार को अपरान्ह 3:25 बजे किशनगढ एयरपोर्ट से रवाना होकर सायं 4:30 बजे नई दिल्ली पहुँचेंगे । देवनानी नई दिल्ली से सांय 7:10 बजे वायुयान से रायपुर के लिए रवाना होकर रात्रि 9:00 बजे
रायपुर पहुँचने का कार्यक्रम है।

स्पीकर देवनानी गुरुवार 22अक्टूबर को दोपहर 12 बजे रायपुर में संत माता हासी देवी की 200 वीं जयंती पर आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह में मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा भारत सरकार द्वारा संत माता हासी देवी पर
जारी किये जाने वाले दो सौ रूपये के स्मृति सिक्के और डाक टिकिट का अनावरण करेगी।

स्पीकर देवनानी का गुरुवार को ही सांय वायुयान द्वारा रायपुर से दिल्ली पहुँचने का कार्यक्रम है।