दीपक कुमार त्यागी
मोदीनगर : मोदीनगर के सुचेतपुरी में स्थित अजमीढ़ जी भवन में 21 अक्टूबर से हनुमत कथा प्रारम्भ हुई कथा से पूर्व संकीर्तन करते हुए कलश यात्रा निकली गयी जो कथा स्थल से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई कलश यात्रा पताका यात्रा में बड़ी संख्या में माता बहनें उपस्थित हुई कथा व्यास अरविन्द भाई ओझा ने हनुमत कथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हनुमान जी भगवान शिव के अंश है इसलिए हनुमान जी जिस पर कृपा करते है वही श्री राम की भक्ति प्राप्त कर सकता है |
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा की हमे जीवन में भावना को बढ़ाना चाहिए। मनुष्य के जीवन में भावना जगने से मानवता जगती है और भावना समाप्त होने से मानव दानव बन जाता है। हनुमान जी के जीवन के तप के कारण उनकी कथा अमृत कथा हो गयी और भगवन श्री राम स्वयं हनुमान जी की कथा को सुनते है। किसी भी व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए उसके जीवन में उत्साह और द्रढ़ इक्छाशक्ति होनी चाहिए और दोनों हमे हनुमान जी के जीवन में दिखाई देती है इसलिए हमे हनुमान जी का अनुसरण करना चाहिए।
कथा व्यास ने कहा कि हर व्यक्ति में सुमुति व कुमुति (अच्छाई व बुराई) दोनों होती है पर उसके जीवन में क्या बढ़े ये उसके विवेक पर निर्भर करता है। हनुमान जी की भक्ति करने से हमारा विवेक जाग्रत होता है जीवन में अच्छाईयां बढने लगती है। मानस में भगवान शंकर ने पार्वती जी से कहा है जो सेवा और प्रेम करते है भगवान उनकी प्रशंसा स्वम अपने मुख से करते है इसलिए समाज में 19 से 48 वर्ष की आयु के लोगो को अपने परिवार ,समाज ,धर्म व राष्ट्र की सेवा भगवान की सेवा मानकर करनी चाहिए। घरों में पंचदेवो का पूजन करने के साथ-साथ जीवन में पंचतत्वो (प्रथ्वी ,आकाश ,जल ,अग्नि व वायु ) को शुद्ध रखने का प्रयास करना चाहिए तभी हम सच्चे रूप में पंचदेवो की पूजा करेंगे। आज कथा में मुख्य यजमान पराग रुहेला, अध्यक्ष विनोद वैशाली की पत्नी सुधा, सभासद प्रदीप शर्मा कालू, सभासद रजनीश चौधरी सत्यनारायण शर्मा, सभासद राहुल उपस्थित रहे।





